फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस पर बुध-शुक्र युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा

Fri, 18 Oct 2024 07:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 18 Oct 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
laxmi narayan rajyog on 29 october shukra budh yuti in scorpio these zodiac sign will be lucky
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

Laxmi Narayan Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। जब भी ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो इसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों के लोगों के ऊपर जरूर पड़ता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि बदलते हैं। कई ग्रह एक समय पर एक ही राशि में होते हैं जिसे युति कहा जाता है और ग्रहों के संयोग से कई तरह के राजयोग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि इस बार 29 अक्तूबर को धनतेरस पर दो शुभ ग्रहों के संयोग से बहुत ही अच्छा राजयोग बनने वाला है। 29 अक्तूबर को बुध राशि परिवर्तन करते हुए मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से शुक्र देव विराजमान हैं। बुध और शुक्र का एक साथ एक राशि में युति होने  से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को जहां वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है तो वहीं शुक्र को सुख, वैभव, सौंदर्य और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना गया है। धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से  कुछ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ, करियर में तरक्की और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं बुध-शुक्र की युति से किन राशि वालों को लक्ष्मी नारायण राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।  



यह भी पढ़ें- आज का राशिफल
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 

laxmi narayan rajyog on 29 october shukra budh yuti in scorpio these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर बुध-शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। सिंह राशि के जातकों के लिए यह राजयोग आपकी राशि से चौथ भाव में बनेगा। ऐसे में आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं और धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आय में अचानक से बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे  प्रस्ताव मिल सकते हैं जिसमें आपके पद में बढ़ोतरी और वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। वहीं जो लोग कारोबार में है उनके लिए भी अच्छा समय रहेगा। अच्छा मुनाफा और नई योजनाएं सफल होंगी। मां का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा। 

 
laxmi narayan rajyog on 29 october shukra budh yuti in scorpio these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी राशि में यह राजयोग कुंडली के ग्यारहवें  भाव जोकि आय और लाभ का होता है वहां पर बनेगा। इस कारण आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होगा। आय क नए-नए के स्त्रोत बनेंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। योजनाएं सही दिशा में चलेंगे जो आगे चल कर यह बहुत लाभ पहुचाने वाली भी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की और मान-सम्मान में इजाफा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
laxmi narayan rajyog on 29 october shukra budh yuti in scorpio these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को लक्ष्मी नारायण राजयोग का बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा। यह राजयोग आपकी राशि से दूसरे भाव जो धन और वाणी का होता है वहां पर बनेगा। ऐसे में आपको धन से जुड़े मामलों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी सभी तरह की इच्छाएं जल्द से जल्द पूरी होंगी। बुद्धि और कौशल के बल पर आप कठिन से कठिन काम को भी बहुत ही आसानी के साथ करने में सफल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed