फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लक्ष्मी नारायण योग बनने से इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेंगी सफलताएं

Sun, 05 May 2024 12:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 May 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
lakshmi narayan yog will make shukra and budh these zodiac sign lucky
lakshmi narayan yog: जब किसी की कुंडली के एक ही भाव में शुक्र और बुध की युति होती है तो लक्ष्मी-नारायण योग बनता है। - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है। समय-समय पर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव हर एक जातक की कुंडली में अवश्य ही पड़ता है। ग्रहों की युति से शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योग बनते हैं। जब किसी की कुंडली के एक ही भाव में शुक्र और बुध की युति होती है तो लक्ष्मी-नारायण योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी-नारायण योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। जब भी यह योग किसी जातकी कुंडली में बनता है तो व्यक्ति के जीवन में सुख और संपन्नता आती है। साथ ही व्यक्ति को हर एक क्षेत्र में सफलताएं प्राप्ति होती हैं। इस समय शुक्र मेष राशि में विराजमान हैं। 10 मई को ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मेष राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति से लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा। लक्ष्मी-नारायण योग बनने से कुछ राशि के लोगों को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां होंगी भाग्यशाली। 



Weekly Horoscope (06 To 12 May): इस सप्ताह इन पांच राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

lakshmi narayan yog will make shukra and budh these zodiac sign lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
10 मई को मेष राशि में बनने वाला लक्ष्मी-नारायण योग वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। लक्ष्मी-नारायण योग से इस राशि के जातकों को आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। इस योग के बनने से आपके जीवन में चली आ रही पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग दिखाई पड़ रहे हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आपको शुभ समाचारों को प्राप्ति होगी। परिवार में चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने से संकेत हैं। आपको अपनी बुद्धि कौशल के चलते कोई बड़ा प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। 
lakshmi narayan yog will make shukra and budh these zodiac sign lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी-नारायण योग काफी अच्छा रहेगा। यह योग आपके लाभ स्थान पर बन रहा है। आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिल सकता है। अच्छी बचत करने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसरों की प्राप्त हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lakshmi narayan yog will make shukra and budh these zodiac sign lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी-नारायण योग किसी वरदान से कम नहीं हैं। आपकी परेशानियों का अंत होगा। धन लाभ के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। लक्ष्मी-नारायण योग से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने धन की कोई कमी नहीं होगी। वाहन और मकान का सुख प्राप्त होगा। छोटी यात्राओं से आपको लाभ मिल सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed