फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakhshmi Narayan Rajyog 2024: शुक्रऔर बुध करेंगे मेष राशि में युति, इन राशियों की होगी आर्थिक तरक्की

Tue, 23 Apr 2024 02:34 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
Lakhshmi Narayan Rajyog 2024 venus and mercury yuti will give success to these zodiac signs
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

Lakhshmi Narayan Rajyog 2024: लक्ष्मी योग का निर्माण लग्नेश और नवमेश पर निर्भर करता है, जो भाग्य का घर है और इस योग के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नौवें घर का स्वामी कुंडली में केंद्र में अच्छी तरह से स्थित होना चाहिए, जो आपको भौतिक लाभ का आशीर्वाद देने के लिए समग्र संयोजन को अतिरिक्त ताकत देता है। इसके अलावा, लक्ष्मी योग में भी भिन्नता होती है जो चार्ट में शुक्र ग्रह की स्थिति पर निर्भर करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और फिर 10 मई को सायं 06:39 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में पहले से शुक्र ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा।   लक्ष्मी नारायण राजयोग इन 3 राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ होने वाला है। आइए जानते हैं क्या हैं वो राशियां। 

Lakhshmi Narayan Rajyog 2024 venus and mercury yuti will give success to these zodiac signs
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को लक्ष्मी नारायण राजयोग के प्रभाव से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही आकस्मिक धनलाभ के योग भी बनेंगे। मेष राशि के जो जातक नौकरीपेशा हैं उनकी पदोन्नति हो सकती है। इसके साथ ही आय में वृद्धि की भी संभावना है। जो लोग नया व्यापार करने के बारे में विचार कर रहे हैं उनके लिए भी 10 मई से समय अनुकूल रहेगा। 

Lakhshmi Narayan Rajyog 2024 venus and mercury yuti will give success to these zodiac signs
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके अलावा जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। दाम्पत्य जीवन में भी चल रहा मनमुटाव दूर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhshmi Narayan Rajyog 2024 venus and mercury yuti will give success to these zodiac signs
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के लिए बुध और शुक्र की युति खुशखबरी लेकर आएगी। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी पदोन्नति के योग नजर आ रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। अगर आप निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है, आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रिलेशनशिप में जो लोग हैं उनके रिश्ते में मधुरता आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed