फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope: कुबेर देव इन 3 राशि के लोगों पर हमेशा रहते हैं प्रसन्न, कभी नहीं होती धन की कमी

Thu, 01 Jun 2023 11:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 01 Jun 2023 11:43 AM IST
सार

ऐसी मान्यता है जिन व्यक्तियों के ऊपर कुबेर देवता का आशीर्वाद होता है उनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। 

विज्ञापन
Kuber Dev Always Blessed These Zodiac Signs and Give Immense Wealth and Success in Hindi
भगवान कुबेर को धन-धान्य और समृद्धि के देवता माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जीवन में खुशहाली,संपन्नता,धन-दौलत और ऐशोआराम के लिए शुक्र ग्रह कुंडली में मजबूत होना जरूरी होता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है और भगवान कुबेर को धन-धान्य और समृद्धि के देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में भगवान कुबेर को देवताओं का कोषाध्यक्ष माना जाता है। ऐसी मान्यता है जिन व्यक्तियों के ऊपर कुबेर देवता का आशीर्वाद होता है उनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में से 3 राशि के लोगों के ऊपर भगवान कुबेर की हमेशा ही कृपा रहती है। कुबेर देव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में हर एक क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होती हैं।


June Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का जून मासिक राशिफल
Kuber Dev Always Blessed These Zodiac Signs and Give Immense Wealth and Success in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के ऊपर भगवान कुबेर की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातक बहुत ही मेहनती और तीव्र बुद्धि के होते हैं। ऐसे लोग जब भी किसी काम को करते हैं तो उस काम से तब तक पीछे नहीं हटते हैं जब तक उसमें सफलता हासिल नहीं कर लेते हैं। इस राशि के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। इनके जीवन में एक नियमित अंतराल पर धन-दौलत कमाने के मौके हासिल होते हैं। 
Kuber Dev Always Blessed These Zodiac Signs and Give Immense Wealth and Success in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग बहुत ही जुनूनी स्वभाव के होते हैं जिसके कारण कुबेर देव इनके ऊपर प्रसन्न रहते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते है जिसके कारण ये काफी उग्र स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने जीवन में बहुत की कम मौके पर आर्थिक संकटों से जूझना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kuber Dev Always Blessed These Zodiac Signs and Give Immense Wealth and Success in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र ग्रह सुख,संपदा और ऐशोआराम प्रदान करने वाले ग्रह होते हैं। इस राशि के लोग काफी ईमानदार और मेहनती होते हैं। इस राशि के जातकों पर भी भगवान कुबेर देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इन्हें बहुत जल्दी ही किसी काम में कामयाबी मिल जाती है। भाग्य का अच्छा साथ हमेशा ही इन्हें मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed