फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2023: 6 और 7 सितंबर दो दिन जन्माष्टमी, इन राशियों का बदलेगा भाग्य, मिलेगी बालगोपाल की विशेष कृपा

Tue, 05 Sep 2023 03:33 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 05 Sep 2023 03:33 PM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami kab hai 2023 shubh muhurat auspicious yog and lucky zodiac signs
Janmashtami 2023 - फोटो : अमर उजाला

Krishna Janmashtami Kab Hai 2023: इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर दोनों ही दिन मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का इस वर्ष का जन्मोत्सव पर्व 5250 वां है। जन्माष्टमी का त्योहार देश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन और द्वारिका समेत कई बड़े कृष्ण मंदिरों में मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व गृहस्थ लोग 6 सितंबर को मनाएं जबकि देश के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व 7 सितंबर, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। 

krishna janmashtami kab hai 2023 shubh muhurat auspicious yog and lucky zodiac signs
Krishna Janmashtami 2023 - फोटो : अमर उजाला

जन्माष्टमी कब मनाएं ?
कुछ ज्योतिषाचार्यों का मत है कि कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर को ही मनाना चाहिए, क्योंकि 6-7 सितंबर की मध्यरात्रि में जो तिथि और नक्षत्रों का संयोग बन रहा जैसे द्वापर युग में बना था। पंचांग गणना के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 07 सितंबर को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा। वहीं अगर रोहिणी नक्षत्र की बात करें तो 06 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत 09 बजकर 20 मिनट से होगी और 07 सितंबर की सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को रात्रि में हुआ था ऐसे में 6 सितंबर को जन्माष्टमी मनाएं। वहीं कुछ ज्योतिषाचार्यों का मत है कि 7 सितंबर को उदया तिथि के अनुसार अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग रहेगा,ऐसे में ज्यादातर मंदिरों जन्माष्टमी का उत्सव 7 सितंबर को मनाया जाएगा। इसके अलावा इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि, बुधवार और रोहिणी नक्षत्र के कारण जयंती योग बन रहा है।

krishna janmashtami kab hai 2023 shubh muhurat auspicious yog and lucky zodiac signs
Krishna Janmashtami - फोटो : अमर उजाला
2 दिनों क्यों मनाई जाती है कृष्ण जन्माष्टमी
ज्यादतर समय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन मनाने का परंपरा रहती है। जब भी इस तरह का संयोग होता है तो पहले दिन स्मार्त सम्प्रदाय के लोग कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाते है वहीं दूसरे दिन वैष्णव संप्रदाय के लोग कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाते हैं। दरअसल त्योहार के डेट और तिथियों में अंतर आने की वजह से कुछ पर्व दो दिन मनाए जाते हैं। हिंदू पंचांग की तिथियां और अंग्रेजी कैलेंडर की डेट में अंतर आने के वजह से ऐसा होता है। अक्सर ये देखने में आता है कि हिंदू कैलेंडर की तिथियां दोपहर या फिर शाम के वक्त शुरू होकर अगले दिन तक रहती है। व्रत-त्योहारों में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है क्योंकि इसी तिथि को आधार मानकर ज्यादातर व्रत और पूजा संपन्न किए जाते हैं। 

6 सितंबर को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 03 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगी। पंचांग गणना के मुताबिक 6 सितंबर को जब सूर्योदय होगा तब उस समय भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। जबकि 07 सितंबर को उदया तिथि के अनुसार सूर्योदय के समय अष्टमी तिथि रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
krishna janmashtami kab hai 2023 shubh muhurat auspicious yog and lucky zodiac signs
Krishna Janmashtami Wishes - फोटो : अमर उजाला
इन राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी रहेगी शुभ
वैदिक ज्योतिषि शास्त्र की गणना के मुताबिक इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित रहने वाला होगा। 

वृषभ राशि
भगवान कृष्ण हमेशा वृषभ राशि के जातकों पर विशेष कृपा रखते हैं। ऐसे में इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही खास साबित होगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। सभी तरह के कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और जीवन में आर्थिक संपन्नता व सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 
 
विज्ञापन
krishna janmashtami kab hai 2023 shubh muhurat auspicious yog and lucky zodiac signs
Krishna Janmashtami Wishes - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी इस साल कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही शुभ रहेगी। इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति संभव है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में आपको अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होगा। बिगड़े हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के बेहतरीन अवसर हासिल होंगे। नौकरी में प्रगति का योग बन रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed