Ketu Transit 2026 Horoscope: साल 2026 के अंत में ग्रहों की चाल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस गोचर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, छाया ग्रह केतु 5 दिसंबर 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में केतु का चंद्रमा की राशि में गोचर कुछ जातकों के लिए खास माना जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, वहीं घर, गाड़ी और सुख-सुविधाओं से जुड़े सपने पूरे होने की उम्मीद भी बढ़ सकती है। ऐसे में यह समय किन राशियों के लिए लकी रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं।
केतु का गोचर इन तीन राशि वालों की परेशानियां करेगा दूर, नौकरी, गाड़ी और घर खरीदने के सपने होंगे पूरे
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:52 AM IST
सार
Ketu Transit 2026 Horoscope: ज्योतिषियों के अनुसार, केतु का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों का भाग्योदय कर सकता है। इसके अलावा, परिवार और रिश्तों में चल रही उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। वहीं, व्यापार में मनमुताबिक अनुकूल परिणाम मिलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन