{"_id":"653f5d36cb9f0f2e9209db01","slug":"ketu-gochar-2023-ketu-rashi-parivartan-ketu-transit-in-kanya-effect-on-all-zodiac-signs-2023-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ketu Gochar 2023: केतु का कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत और धन लाभ के प्रबल योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Ketu Gochar 2023: केतु का कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत और धन लाभ के प्रबल योग
Mon, 30 Oct 2023 01:08 PM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:08 PM IST
विज्ञापन
कन्या राशि में केतु का गोचर
प्राणियों के जीवन में उतार-चढ़ाव लाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान ग्रह केतु 30 अक्तूबर की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर तुला राशि की यात्रा समाप्त करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 18 मई 2025 तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि पर इनके गोचरकाल का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए केतु का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। वर्ष पर्यंत गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। ननिहाल पक्ष से अप्रिय समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। यात्राओं की अधिकता रहेगी। अपव्यय से बचें।

वृषभ राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए केतु का प्रभाव गूढ़ विद्याओं का जानकार बनाएगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में तो आशा अतीत सफलता मिलेगी किंतु, प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता का माहौल रहेगा। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उसमें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिलने वाली इसलिए बेहतर रहेगा कि कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।

मिथुन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए केतु का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे फिर भी किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों और संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें और सामान चोरी होने से भी बचाएं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।

कर्क राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए केतु का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म में अधिक रुचि रहेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगें। दान पुण्य करेंगे। विशेष सलाह है कि किसी को भी अपनी रणनीतियां तब तक न बताएं जब तक कि वह पूर्ण न हो जाएं। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।