फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और कुंभ समेत इन पांच राशि वालों को मिल सकता है फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 30 Oct 2023 07:01 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 30 Oct 2023 07:01 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 30 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपके खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन फिर भी आप हंसते-हंसते सह पाएंगे। माता-पिता से यदि आप किसी बात को कहे, तो उसमें जिद ना दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 30 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और कला कौशल को बल मिलेगा। आप अपने जीवन स्तर में सुधार लाने की पूरी कोशिश करनी होगी, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे ना हटें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढे़ेंगी, जिससे उन्हें लाभ भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको व्यापार में नियंत्रण बनाए रखना और अपने खर्चों पर अंकुश लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी से उधार लेने से बचें। विभिन्न कार्यों में आप अच्छा निवेश करेंगे। वाणिज्यिक गतिविधियों पर अपना नियंत्रण बनाए रखें। आपके घर में चल रही समस्याएं आपके लिए सिरदर्द बनेगी, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से मात दे सकते हैं। आपको किसी काम में अनुशासन पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी सरकारी मामले में ढील दी, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है, जिससे काम में आप आगे बढ़ेंगे, उसमें आप सफल रहेंगे और किसी काम को पहल करने की आदत आपकी अच्छी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा, लेकिन किसी से आप धन उधार ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed