फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajyog 2025: मालव्य योग की कृपा से इन 3 राशियों पर खुलेगा धन, पद और ऐश्वर्य का खजाना

Wed, 02 Jul 2025 01:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 01:01 PM IST
सार

Rajyog Effect Zodiac Signs: वृषभ में शुक्र के गोचर से केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। विशेष रूप से तीन राशियां हैं जिन्हें इस योग से धन, वैभव और सफलता के बड़े लाभ मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
Kendra Trikon and Malavya Yoga to Bless These 3 Zodiac Signs may get lucky in hindi
केंद्र और त्रिकोण भाव - फोटो : adobe stock

Kendra Trikon Rajyog Effect: द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जून 2025 को शुक्र ने अपनी ही राशि वृषभ में गोचर किया है, और अब यह शुभ स्थिति 26 जुलाई 2025 तक बनी रहेगी। इस दौरान कुछ खास राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के प्रबल योग बन रहे हैं। शुक्र का यह गोचर न सिर्फ भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ाएगा, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और आकर्षण में भी इज़ाफा करेगा।


Guru Uday 2025: 6 दिन बाद गुरु ग्रह होंगे मिथुन राशि में उदित, इन 5 राशियों के जातक हाथों से पैसा बटोरेंगे
जब कुंडली में केंद्र और त्रिकोण भाव एक-दूसरे पर दृष्टि डालते हैं या उनके स्वामी एक साथ स्थित होते हैं, तो केंद्र-त्रिकोण राजयोग बनता है। वहीं जब शुक्र पहले, चौथे, सप्तम या दसवें भाव में स्थित होते हैं, तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है, जो भोग-विलास, सौंदर्य और समृद्धि से जुड़ा होता है। इस बार शुक्र के गोचर से इन दोनों राजयोग का संयोग बन रहा है, जिसका सबसे अधिक लाभ तीन भाग्यशाली राशियों को मिलेगा। 26 जुलाई तक इन जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, वैभव में वृद्धि होगी और सम्मान व सुख-सुविधाओं का अनुभव भी मिलेगा।
Guru Uday: 9 जुलाई से गुरु का शुभ योग, इन राशियों के करियर और जीवन में आएगा बदलाव

Kendra Trikon and Malavya Yoga to Bless These 3 Zodiac Signs may get lucky in hindi
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे मन में स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग मेष राशि वालों के लिए ज़िंदगी में नई खुशियाँ और ठहरे हुए मामलों में गति लाने वाला साबित हो सकता है। इस समय लंबे समय से रुके हुए धन की वापसी या किसी पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे मन में स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, कार्यस्थल और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना ज़रूरी रहेगा। जुलाई का महीना दांपत्य जीवन के लिहाज से काफी सुकूनदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में भावनात्मक निकटता भी बढ़ेगी।

Kendra Trikon and Malavya Yoga to Bless These 3 Zodiac Signs may get lucky in hindi
वर्तमान समय में किया गया निवेश भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह राजयोग आर्थिक तरक्की और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। वर्तमान समय में किया गया निवेश भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई ज़िम्मेदारियों से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा और माता का स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर हो सकता है। हालांकि, व्यापार से जुड़े फैसलों में जल्दबाज़ी न करें, सोच-समझकर कदम उठाना ज़रूरी है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे और आपसी समझ में भी गहराई आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kendra Trikon and Malavya Yoga to Bless These 3 Zodiac Signs may get lucky in hindi
व्यापारियों और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहतरीन अवसर लेकर आएगा। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के लिए ये दोनों राजयोग विशेष लाभकारी सिद्ध होंगे, विशेषकर व्यापारियों और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहतरीन अवसर लेकर आएगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जो आर्थिक रूप से मजबूती देगी। विवाहित लोगों को रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है, लेकिन समय सहयोगी रहेगा। महीने की शुरुआत में ही घर के किसी सदस्य से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे पूरे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। बुज़ुर्गों की सलाह इस समय आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकती है और आपके किसी अटके काम को गति मिल सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed