फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 फरवरी को बनेगा गुरु-बुध केंद्र योग, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

Tue, 18 Feb 2025 01:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Feb 2025 01:56 PM IST
सार

21 फरवरी को बुध और गुरु दोनों ही ग्रह एक दूसरे से 90 अंश पर होंगे जिस कारण से केंद्र योग का निर्माण होगा। केंद्र योग के निर्माण से कुछ राशिवालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन
kendra drishti yog budh guru make and these zodiac sign will be lucky
देवगुरु बृहस्पति अभी वृषभ राशि में और बुध मीन राशि में हैं - फोटो : adobe stock

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हुए कई तरह के योगों का निर्माण करते हैं। ये योग शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के होते हैं। 21 फरवरी को बुध और गुरु के संयोग से केंद्र योग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष में बुध और गुरु दोनों को ही खास ग्रह माना जाता है। बुध को ग्रहों का राजकुमार जबकि गुरु को देवताओं का गुरु माना जाता है। जब भी इन ग्रहों की चाल में बदलाव आता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर जरूर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति अभी वृषभ राशि में और बुध मीन राशि में हैं, लेकिन 21 फरवरी को बुध और गुरु दोनों ही ग्रह एक दूसरे से 90 अंश पर होंगे जिस कारण से केंद्र योग का निर्माण होगा। केंद्र योग के निर्माण से कुछ राशिवालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 



Lakshmi Narayan Rajyog: जल्द बनेगा‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, इन तीन राशियों के सुख में होगी वृद्धि

kendra drishti yog budh guru make and these zodiac sign will be lucky
मेष राशि
21 फरवरी को गुरु-बुध से बनने वाला केंद्र योग मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। अचानक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या फिर कहीं दूसरी जगहों से अच्छे पैकेज का प्रस्ताव मिल सकता है। करियर में नया मुकाम यह योग दिला सकता है। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। एक साथ कई स्त्रोतों से धन अर्जित करने के मौके मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। 

देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों के लोगों की हर इच्छा होगी पूरी

kendra drishti yog budh guru make and these zodiac sign will be lucky
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को 21 फरवरी के बाद से अच्छी सूचनाएं मिलनी आरंभ हो सकती है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक आ सकती है। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेगा। करियर में अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है और काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले ज्यादा लाभ मिल सकता है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हासिल  हो सकता है और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे कार्यो में सफलताएं प्राप्ति हो सकती हैं। 
शुक्र के उदय होने के बाद इन राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, हर इच्छा होगी पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
kendra drishti yog budh guru make and these zodiac sign will be lucky
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए 21 फरवरी को बनने वाला केंद्र योग किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यों में पहले के मुकाबले अब अधिक सफलता मिलेगी। जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे उसमें अब सफलताएं मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा स्थान में बदलाव होने के आसार बनेंगे। यदि आप अपनी प्रोफेसन अथवा कारोबार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। सोचे हुए अधिकांश समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। जिसके कारण आपके भीतर उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed