फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2024: करवाचौथ पर बनने जा रहे हैं 5 राजयोग, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Mon, 14 Oct 2024 05:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 These  zodiac signs will shine due to the 5 Raj Yogas being formed on auspicious day
करवा चौथ 2024 - फोटो : amar ujala

Karwa Chauth 2024 Date: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। यह निर्जला व्रत है और सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस साल करवा चौथ 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल का करवा चौथ खास माना जा रहा है। इस दिन विशेष राजयोग अभ्यास किया जाएगा, जो तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार करवा चौथ पर अब शश, गजकेसरी योग, समसप्तक, बुधादित्य और महालक्ष्मी जैसे राजयोग रहेंगे। ये सभी राजयोग तीन राशियों के लिए बड़ी सफलता लेकर आएंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 



Karwa Chauth 2024: 20 अक्तूबर को करवा चौथ, यहां जानिए कथा सुनने का मुहूर्त

Karwa Chauth 2024 These  zodiac signs will shine due to the 5 Raj Yogas being formed on auspicious day
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
करवा चौथ पर बनने वाले  शश, गजकेसरी योग, समसप्तक, बुधादित्य और महालक्ष्मी जैसे राजयोग वृष राशि के लिए लाभदायक रहने वाले हैं। यदि आप कोई नया व्यापार करने का विचार कर रहे हैं तो यह समय उत्तम है। जो जातक नौकरीपेशा है उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश करने के लिए भी समय काफी शुभ है। प्रेम संबंधों में भी सुधार आने की संभावना है। 

Karwa Chauth 2024 These  zodiac signs will shine due to the 5 Raj Yogas being formed on auspicious day
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 20 अक्तूबर को बनने वाले 5 राजयोग काफी लाभ देने वाले होंगे। जो लोग व्यापार करते हैं उनको कुछ नई डील मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन लोगों को भी नई नौकरी मिलने की संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। दांपत्य जीवन की समस्याएं भी दूर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 These  zodiac signs will shine due to the 5 Raj Yogas being formed on auspicious day
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ये राजयोग नए अवसर प्रदान कर सकता है। आपके तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही सुख सुविधा में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए संबंध बन सकते हैं जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। इसके साथ ही आप धन संचय करने में सफल होंगे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed