Mars Transit 2024: ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को सेनापति का दर्जा प्राप्त है। मंगल ग्रह भूमि, जमीन-जायदाद, प्रापर्टी, युद्ध, सेना, रक्त और क्रोध के कारक ग्रह माने जाते हैं। जब भी मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इनका विशेष प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। मंगल ग्रह जिन्हें मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह माना गया है वह 20 अक्तूबर को कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि में मंगल ग्रह का गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन लाभ के मौके बनेंगे। आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर करने से किन राशियों को लाभ मिलने के योग है।
{"_id":"670cf15089fc4c6179014a96","slug":"mars-planet-transit-in-cancer-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2024-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mars Transit 2024: मंगलदेव करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mars Transit 2024: मंगलदेव करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
Mon, 14 Oct 2024 03:56 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
मंगल का राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही लाभकारी साबित होगा। मंगल का गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर होगा। कुंडली का चौथा भाव भूमि, भवन, वाहन और सुख-सुविधाओं का होता है। ऐसे में मंगल का गोचर आपके सुखों में वृद्धि होगी। भूमि और जमीन-जायदाद से अच्छा लाभ हो सकता है। जो लोग इस समय वाहन आदि की खरीदारी करने में लगे हुए है वे इसकी खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
मंगल का कर्क राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। आपकी राशि में मंगल ग्रह नवम भाव में होने जा रहा है। ऐसे में भाग्य का साथ आपको मिलेगा। जो काम अधूरे थे वह अब पूरे होंगे। अगर आपको कोई विवाद जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ था तो उसमें आपको कामयाबी प्राप्त होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। मनचाहा कार्य सफल होगा।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए एक साथ कई मौके लाएगा। यह आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर होगा। ऐसे में आपको इस दौरान संतान से संबंधित किसी तरह का शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक रूप से स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।