Kark Rashi November 2025: कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सामान्य फलदायी रहने वाला है। माह की शुरुआत आपके लिए अच्छी कही जाएगी। इस दौरान आपको भूमि-भवन से लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चले आ रहे पैतृक संपत्ति के विवाद का समाधान निकल आएगा लेकिन सेहत के मोर्चे पर आपको परेशानी झेलनी सकती है। आइए जानते हैं कि कर्क राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे कर्क राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...
November Monthly Tarot Reading: मकर और वृषभ राशि का प्रेम जीवन रहने वाला है रोमांटिक, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल
करियर
कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना करियर के लिहाज से सामान्य रहने वाला है। माह की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आपको जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि ऑफिस में काम का दबाव बना रहेगा और आपको अपने सीनियर की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। माह के अंत में किसी जोखिम भरे निवेश से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लव लाइफ
इस माह सिंगल लोगों का किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे, लेकिन एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। शादीशुदा जातकों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। माह के उत्तरार्ध में पार्टनर के साथ छोटी या लंबी यात्रा संभव है, जो रिश्ते में नई ऊर्जा लाएगी।
3 of 5
स्वास्थ्य
- फोटो : adobe stock
स्वास्थ्य
सेहत के मामले में यह माह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने की संभावना है, जिससे आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान थकान और तनाव से बचें। नियमित दिनचर्या, पर्याप्त आराम और हेल्दी डाइट पर ध्यान देना जरूरी होगा।
4 of 5
आर्थिक स्थिति
- फोटो : Adobe Stock
आर्थिक स्थिति
आर्थिक रूप से यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शुरुआत में आपको भूमि या संपत्ति से लाभ मिल सकता है, लेकिन बढ़ते खर्चों के कारण आर्थिक दबाव महसूस होगा। कोशिश करें कि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, खासकर माह के अंत में किसी बड़े सौदे से बचें।
5 of 5
उपाय
- फोटो : adobe stock
उपाय
प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें तथा ‘शिवमहिम्न स्तोत्र’ का पाठ करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।