फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanya Rashifal 2026: कैसा रहेगा कन्या राशि वालों के लिए साल 2026 ? पढ़ें वार्षिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 07:01 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 01 Nov 2025 07:01 AM IST
सार

Kanya Varshik Rashifal 2026: कन्या राशि के लोगों के लिए साल 2026 सपनों को साकार करने का समय लेकर आने वाला है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे 

विज्ञापन
kanya Rashi Varshik Rashifal 2026 Virgo Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
kanya Varshik Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

Kanya Varshik Rashifal 2026: कन्या राशि के लोगों के लिए साल 2026 सपनों को साकार करने का समय लेकर आने वाला है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे और इस साल अपना एक अच्छा मकान बना पाएंगे। कैरियर हो या परिवार हो  रिश्ते  सभी में आपको इस साल अच्छे परिणाम मिलेंगे। सप्तम भाव में पूरे साल शनि का गोचर साल के अंत तक राहु छठे भाव में और साल की शुरुआत में 10वें भाव में बृहस्पति आपको सफलता देंगे। साल के पूर्व भाग में आपकी धार्मिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और आस्था बढ़ेगी। घर में पूजा पाठ  ज्ञान से संबंधित गतिविधियां अधिक होगी। पारिवारिक संबंध अनुकूलता की ओर बढ़ेंगे। साल के दूसरे भाग में कुछ चुनौतियां रहेंगी।

kanya Rashi Varshik Rashifal 2026 Virgo Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
कन्या राशि के लोगों को साल 2026 में सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह साल आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की स्थिति को दर्शा रहा है। - फोटो : freepik

हेल्थ 
कन्या राशि के लोगों को साल 2026 में सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह साल आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की स्थिति को दर्शा रहा है। आपके छठे भाव में राहु का प्रभाव होने के कारण आपको रोगों से लड़ने की क्षमता मिलेगी, लेकिन आप खुद अपनी गलतियों और अपनी लापरवाही से बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आपको अपनी मानसिक स्थिति पर ध्यान देना होगा, क्योंकि वही आपको परेशान कर सकती है। पेट के निचले हिस्से से जुड़े रोग ज्यादा परेशान कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में स्वास्थ्य सामान्य दिखाई देता है, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ा हुआ रहेगा। छाती अथवा गले में कोई समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखना होगा।  

kanya Rashi Varshik Rashifal 2026 Virgo Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
आपकी मीठा खाने की इच्छा बढ़ेगी, इसलिए आपको बैलेंस डाइट और लगातार एक्सरसाइज करने पर ध्यान देना चाहिए। - फोटो : freepik

मानसिक तनाव और आलस्य आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ओवरथिंकिंग आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है। मार्च के बाद सेहत में सुधार होगा। गुरु का गोचर सेहत को मजबूत बनाएगा। आपकी मीठा खाने की इच्छा बढ़ेगी, इसलिए आपको बैलेंस डाइट और लगातार एक्सरसाइज करने पर ध्यान देना चाहिए। साल के बीच का हिस्सा ठीक-ठाक दिखाई देता है, लेकिन साल के अंतिम महीना में आपको सतर्क रहना होगा।
 

छोटी-छोटी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएं। अपनी नींद को मॉनिटर करें और अच्छी नींद ले। आयुर्वेदिक और हर्बल उत्पाद आपको बार-बार लाभ पहुंचाएंगे, लेकिन बिना सलाह लिए इनका सेवन न करें। इस वर्ष सेहत काफी अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखने से आपको लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanya Rashi Varshik Rashifal 2026 Virgo Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
अगर आप किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं या बेरोजगार है। यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो इस वर्ष आपको अच्छी सफलता मिलेगी। - फोटो : freepik

जॉब और करियर 
कन्या राशि के लोगों को साल 2026 में बिजनेस और कैरियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को भी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। इस वर्ष आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बनेंगे और दूसरी नौकरी प्राप्त होने की स्थिति बनेगी। नौकरी में स्थिति अच्छी होने से आपको अच्छी इन्कम होगी।
 

वर्कप्लेस पर आपको बृहस्पति की वजह से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। फैशन एंटरटेनमेंट, मीडिया, वस्त्र उद्योग, कम्युनिकेशन, काउंसलिंग और सर्विस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बहुत ज्यादा तरक्की मिलेगी और आप अपनी भूमिका में आगे बढ़ेंगे। अगर आप किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं या बेरोजगार है। यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो इस वर्ष आपको अच्छी सफलता मिलेगी। साल के मध्य में बृहस्पति का 11वें भाव का गोचर आपको अत्यधिक सफलता दिलाएगा।

विज्ञापन
kanya Rashi Varshik Rashifal 2026 Virgo Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
साल के बीच में पार्टनरशिप में अच्छा काम होगा और आपका बिजनेस आपके पार्टनर की हेल्थ से अच्छा ग्रोथ करेगी। - फोटो : अमर उजाला

साल के बीच में पार्टनरशिप में अच्छा काम होगा और आपका बिजनेस आपके पार्टनर की हेल्थ से अच्छा ग्रोथ करेगी। आपको अपने साथ काम करने वाले लोगों से अपनी ट्यूनिंग बनाए रखनी चाहिए और जॉब करने वालों को भी अपने सीनियर से अच्छे संबंध रखना चाहिए। बिजनेस में इस साल आपको अच्छे बेनिफिट देखने को मिलेंगे और बिजनेस के लिए ट्रैवलिंग भी होती रहेगी। साल के अंतिम दिनों में बिजनेस में एक्सपेंशन के लिए कुछ नहीं योजनाएं बनाएंगे और नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी। आपको अपने सीनियर्स का भी सपोर्ट मिल सकता है। नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed