Jyeshtha Purnima Ka Rashiyon Par Prabhav: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से पुण्यकारी लाभ मिलने की मान्यता है, और हर महीने आने वाली पूर्णिमा अपने आप में खास होती है। इस बार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 29 जून 2026 को मनाई जाएगी, और इसी दिन वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है, और इसी तिथि से आषाढ़ माह की शुरुआत भी हो जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का विशेष विधान बताया गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस बार की ज्येष्ठ पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकती है। इनमें मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के लिए यह दिन क्या खास लेकर आएगा।
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: इन 5 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 28 Jun 2026 08:51 AM IST
सार
Jyeshtha Purnima 2026: 29 जून को इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन