फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 नवंबर को गुरु का गोचर, इस राशि वालों के लिए बनेंगे नौकरी, व्यापार में तरक्की और धन लाभ के प्रबल योग

Tue, 17 Nov 2020 12:13 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 17 Nov 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Jupiter Transit November 2020 know the effects of Aquarius
बृहस्पति ग्रह गोचर 2020 - फोटो : Pixabay

Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु के मकर राशि में आने से कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के जातकों के लिए गुरु लाभकारी होंगे। आइए जानते हैं गुरु के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव -


Jupiter Transit November 2020 know the effects of Aquarius
गुरु का गोचर कुंभ राशि के जातकों के व्यय भाव में होगा। - फोटो : kundali
व्यय भाव में करेंगे देवगुरु बृहस्पति प्रवेश

गुरु का गोचर कुंभ लग्न या राशि के लिए बारहवें भाव में होने वाला है। कुंडली का बारहवां भाव व्यय या मोक्ष स्थान के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष में इस भाव से खर्चे, विदेश यात्रा, हानि आदि का विचार किया जाता है। आइए जानते हैं, गुरु का गोचर कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा। 

Jupiter Transit November 2020 know the effects of Aquarius
इस अवधि में कुंभ राशि वालों को निवेश से लाभ होगा। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
धनलाभ के बनेंगे प्रबल योग

इस अवधि में आपको निवेश से लाभ होगा। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं का अंत होगा और व्यापार में धन लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। जमीन में निवेश करने के लिए उत्तम समय है। पारिवारिक संपत्ति में भी इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Transit November 2020 know the effects of Aquarius
गुरु के गोचर कुंभ राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ाएगा। - फोटो : सोशल मीडिया
मान-सम्मान में होगी वृद्धि 

गुरु के गोचर से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर कई मायनों में शुभ व उत्तम रहने वाला है। हालांकि कार्यक्षेत्र की बात करें तो इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में बदलाव नहीं करने की सलाह है।

विज्ञापन
Jupiter Transit November 2020 know the effects of Aquarius
गोचर के प्रभाव से मकान या वाहन में पैसा होगा खर्च - फोटो : pixabay
मकान या वाहन में पैसा होगा खर्च

आर्थिक तौर पर समय अनुकूल रहेगा। आप मकान व वाहन जैसी चीजों पर व्यय कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके खर्चों में वृद्धि होगी। लेकिन खर्च के मुकाबले आमदनी अधिक रहेगी। धन बचत कर पाने में आप सफल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed