Guru Gochar In Ashlesha Nakshatra 2026: ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति को ज्ञान, समृद्धि, सौभाग्य और उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। अगस्त 2026 में गुरु नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। 19 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 3:37 बजे गुरु बृहस्पति अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। गुरु इस नक्षत्र में 31अक्तूबर 2026 तक रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। करियर में तरक्की के अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं वे 4 राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है।
2 of 5
कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आमदनी बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है। कारोबार शुरू करने या विस्तार करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति और आपसी प्रेम बढ़ने के संकेत हैं।
3 of 5
कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां या बेहतर अवसर मिलने की संभावना बन सकती है। लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट पूरे होने की राह आसान होगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि अच्छी रह सकती है और पढ़ाई में सफलता पाने के नए रास्ते खुल सकते हैं।
4 of 5
लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश भाग्य का साथ दिलाने वाला हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशियों का माहौल बनेगा। भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिलने के साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।
5 of 5
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन में वृद्धि की संभावना मिल सकती है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन में वृद्धि की संभावना मिल सकती है। कारोबार करने वालों को कोई बड़ा सौदा या महत्वपूर्ण व्यावसायिक अवसर हाथ लग सकता है। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ परिवार में भी आपसी संबंध बेहतर हो सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय धन, करियर और पारिवारिक सुख के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।