{"_id":"606581108ebc3e76a253e8a6","slug":"jupiter-transit-in-aquarius-guru-ka-rashi-parivartan-2021-effect-on-pisces-zodiac-sign-mean-rashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन: मीन राशि के लोगों पर इसका कैसा रहेगा असर ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
6 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन: मीन राशि के लोगों पर इसका कैसा रहेगा असर ?
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 03 Apr 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
guru ka rashi parivartan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Guru Rashi Parivartan 2021: बृहस्पति 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
2 of 5
guru ka rashi parivartan
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का मीन राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
3 of 5
राशि
मीनराशि और गुरु का राशि परिवर्तन: 12 वें स्थान के बृहस्पति शुभ नहीं होते हैं। अनावश्यक खर्च के साथ साथ मिथ्या आरोप का भी योग बन सकता है। इसीलिए वाद-विवाद से बचें।, लेन-देन के मामलों में भी सावधान रहना होगा, बहुत अधिक भागदौड़ और बेवजह के खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए शुभ रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र के सिलसिले में किसी सुदूर यात्रा पर भी जाने का अवसर प्राप्त होगा जिस दौरान लाभ के लिए प्रयास करते रहने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
15 सितंबर से 20 नवंबर तक हर कार्य में जबर्दस्त सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंधों का आपको इस समय लाभ मिलेगा।आपके धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे और संभावना है कि कई माध्यमों से धनलाभ हो। धार्मिक आचरण से आप अपनी छवि को सुधार पाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी जिससे आपका प्रेम विवाह भी संभव है।
विज्ञापन
5 of 5
गुरु का राशि में परिवर्तन
20 नवंबर को योग है कि आपको पैरों में दर्द की किसी समस्या से दो-चार होना पड़े।बावजूद इसके आप इस समय किसी विदेशी माध्यम से लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। लेकिन आपके शत्रु आपको हर समय परेशान करते रहेंगे।यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा था तो इस समय उसका फैसला आपके विरोधी के पक्ष में आ सकता है।
उपाय : रोजाना देव गुरु बृहस्पति के बीज मंत्र 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:' का एक माला जप करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।