वैदिक ज्योतिष में गुरु को एक शुभ ग्रह माना जाता है। यह ज्ञान, धर्म-अध्यात्म और नैतिक कार्यों का कारक है। राशियों में इसे धनु और मीन राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। देव गुरु बृहस्पति 30 मार्च 2020 को अपनी स्वराशि धनु से मकर राशि में गोचर करेंगे। फिर 30 जून को वक्री होकर वे दोबारा धनु राशि में आ जाएंगे। इसके बाद 20 नवंबर को गुरु वापस मकर राशि में संचरण करेंगे। गुरु के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभाशुभ रूप में कुछ इस तरह से पड़ेगा।
नए साल में बृहस्पति देव इन 7 राशि के लोगों पर होंगे मेहरबान, आर्थिक जीवन होगा मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
इस वर्ष आपको न केवल धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। साल के प्रारंभ में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेगा।
वृष
इस साल की शुरुआत में आपकी किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है।
मिथुन
गुरु के शुभ प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस साल वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क
इस साल आपके शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहेगी। वर्ष की शुरुआत में आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस ओर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं।