फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवगुरु का उदय: जानिए किन-किन राशियों के लिए रहेंगे शुभ

Sun, 14 Feb 2021 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 14 Feb 2021 07:17 AM IST
विज्ञापन
jupiter is going to changes position guru rise on 14 february effects on all rashi
देवगुरु बृहस्पति उदय होने के शुभ प्रभावस्वरूप जिन जातकों की कुंडलियों में ये शुभ भाव में बैठे हुए थे, उनके लिए तो अच्छे परिणाम देंगे - फोटो : अमर उजाला

देवगुरु बृहस्पति 14 फरवरी की रात्रि 11 बजकर 44 मिनट पर मकर राशि की यात्रा करते हुए पूर्व दिशा में उदय हो रहे हैं। ये 17 जनवरी को शायं 5 बजकर 50 मिनट पर पश्चिम दिशा में अस्त हुए थे। इनके उदय होने के शुभ प्रभावस्वरूप जिन जातकों की कुंडलियों में ये शुभ भाव में बैठे हुए थे, उनके लिए तो अच्छे परिणाम देंगे किंतु जिनकी जन्म कुंडली में अशुभ भाव में गोचर कर रहे हैं उन्हें कुछ परेशान करेंगे। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति कर्क राशि में उच्चराशिगत एवं मकर राशि में नीचराशिगत संज्ञक माने गए हैं। सभी बारह राशियों के लिए इनके उदय होने का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करने हैं।

jupiter is going to changes position guru rise on 14 february effects on all rashi
राशि
मेष राशि-
राशि से कर्मभाव में उदय हुए बृहस्पति आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी।रोजगार के दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। कई दिनों से जो कार्य रुका हुआ था वह सुचारू रूप से चलेगा और नई योजनाएं भी क्रियान्वित होंगी। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।


 
jupiter is going to changes position guru rise on 14 february effects on all rashi
राशि

वृषभ राशि-
राशि से भाग्य भाव में बृहस्पति के उदय होने का अर्थ है कि आपके भाग्य का उदय हो जाना क्योंकि, इनका नीच भंग योग है इसीलिए इनका जो गोचर प्रभाव आपको नुकसान देने वाला था वही लाभ में परिवर्तित हो जाएगा। धर्म-कर्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सार्थक रहेगा।व्यापारियों के लिए भी इनका प्रभाव अति अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter is going to changes position guru rise on 14 february effects on all rashi
मिथुन
मिथुन राशि-
राशि से अष्टम भाव में बृहस्पति के उदय होने के फलस्वरूप कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुचारू रूप से चलाने के लिए नई नई चुनौतियों आएंगी। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए पारिवारिक जीवन में विवाद न पैदा होने दें। व्यापारीवर्ग को साझा व्यापार करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन
jupiter is going to changes position guru rise on 14 february effects on all rashi
राशि
कर्क राशि-
राशि से सप्तमभाव में बृहस्पति के उदय होने का अर्थ है आपके भाग्य का उदय हो जाना इसलिए जो भी कार्य करना चाहेंगे उसी में सफलता मिलेगी।शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।व्यापारी वर्ग के लिए समय और अनुकूल रहेगा।केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्यो का निपटारा होगा।नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed