{"_id":"5cfcbf0ebdec22073b654572","slug":"june-weekly-rashifal-saptahik-rashifal-weekly-horoscope","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल: जून महीने का दूसरा हफ्ता, सात राशि के लोगों की आय में होगा इजाफा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल: जून महीने का दूसरा हफ्ता, सात राशि के लोगों की आय में होगा इजाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सभी 12 राशियों के लिए जून महीने का दूसरा हफ्ता कैसा रहेगा।
2 of 13
मेष राशि
मेष- यह सप्ताह इस राशि वालो के लिए अच्छा साबित होगा। समय की रूपरेखा बनाकर काम करेंगे तो हर कार्य समय पूरा होगा। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके। आपको कम परिश्रम से अधिक धन लाभ होगा। नौकरी के प्रयासों में सफलता मिलेगी।व्यापार में काम अच्छा चलेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में कोई काम कल पर न टाले। स्वास्थ्य -आप कब्ज जैसे रोग की चपेट में आ सकते है।
3 of 13
वृष राशि
वृष- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार की व्यवस्थाओं में किया गया प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में उपलबिधयां प्राप्त होगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जायेगा।निज सम्बन्धों की सिथति में थोड़ी मजबूती आयेगी। धीरे धीरे आमदनी में गिरावट ले लक्षण दिख रहे है। स्वास्थ्य में उथल पुथल रहेगी। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न तो व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा। प्रेम में असमंजस की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन- इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। महिलाओं से सावधानी रखें वरना कोई हानि हो सकती है। अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। सिर्फ खयाली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। किसी को अपशब्द न कहे। आमदनी के लिहाज से यह सामान्य रहने वाला है। वाहन इस सप्ताह न ही चलायें तो अच्छा है। व्यवसाय में निवेश का यह अच्छा समय नही है। नौकरी करने वाले खास कर शिक्षक वर्ग लापरवाही न बरतें। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ने की सम्भावना है। प्रेम करने वाले इस समय एक दूसरे को समय दें।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क- इस राशि वाले जातको के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेगें तभी आप-अपने मकसद में कामयाब हो पायेंगे। परिसिथतियों में अनुकूलता लेकर आयेगा। वाणी में संतुलन बनायें रखें। नयें सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। इस सप्ताह के अंत समय जातक की आमदनी अच्छी होने की सम्भावना है। त्वचा से सम्बंधित रोग इस समय आपको परेशान कर सकते है। व्यापार करने वालो के लिए यह समय अच्छा नही रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते है। वैवाहिक स्थिति में तालमेल की कमी आएगी। अपने प्रेम का इजहार करने में सावधानी बरतें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।