ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संबंध सभी 9 ग्रहों से सीधा जुड़ा हुआ होता है। कुंडली में जब भी कोई ग्रह शुभ फल देता है तो व्यक्ति को हर काम में उसे सफलता दिलाता है। वहीं अगर कुंडली में ग्रह अशुभ है तो व्यक्ति के काम में तरह-तरह की बाधाएं आने लगती है। अशुभ ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को तरह-तरह की बीमारियां भी घेर लेती हैं। आइए जानते हैं आपको कौन सा ग्रह अशुभ होने पर आपको किस तरह की बीमारियां हो सकती है।
सूर्य- कुंडली में सूर्य के अशुभ फल देने पर व्यक्ति को आंखों और सिर से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं।
चंद्रमा- कुंडली में चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को कफ और पेट से संबंधित बीमारियां घेरने लगती हैं।
मंगल- मंगल का प्रभाव लाल रंग पर सबसे ज्यादा होता है इसलिए कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति को खून से संबंधित बीमारियां ज्यादा होने लगती है।
बुध- अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ प्रभाव डालता है तो आपको दांतों और नसों से संबंधित बीमारियां हो सकती है।