Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shubh Muhurat: 24 घंटे में कितने होते हैं शुभ मुहूर्त ? जानें किस मुहूर्त में क्या करें

Thu, 17 Apr 2025 11:33 AM IST
मेघा कुमारी शैली प्रकाश, ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
शैली प्रकाश, ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:33 AM IST
सार

How many Muhurat is in a day: पंचांग काल दिन को नामांकित करने की एक प्रणाली है। पंचांग के चक्र को खगोलकीय तत्वों से जोड़ा जाता है। हिन्दू पंचांग में मुख्य 5 बातों का ध्यान रखा जाता है। 

विज्ञापन
How many Muhurat is in a day know shubh muhurat main kya kare
पंचांग काल दिन को नामांकित करने की एक प्रणाली है। पंचांग के चक्र को खगोलकीय तत्वों से जोड़ा जाता है। हिन्दू पंचांग में मुख्य 5 बातों का ध्यान रखा जाता है। इन पांचों के आधार पर ही कैलेंडर विकसित होता है। - फोटो : adobe

How many Muhurat is in a day: पंचांग काल दिन को नामांकित करने की एक प्रणाली है। पंचांग के चक्र को खगोलीय तत्वों से जोड़ा जाता है। हिन्दू पंचांग में मुख्य 5 बातों का ध्यान रखा जाता है। इन पांचों के आधार पर ही कैलेंडर विकसित होता है। ये 5 बातें हैं- 1. तिथि, 2. वार, 3. नक्षत्र, 4. योग और 5. करण।



पंचांग के अनुसार पूर्णिमा माह की 15वीं और शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि है, जिस दिन चन्द्रमा आकाश में पूर्ण रूप से दिखाई देता है। पंचांग के अनुसार अमावस्या माह की 30वीं और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि है जिस दिन चन्द्रमा आकाश में दिखाई नहीं देता है। तिथि या कहें कि एक दिन में 30 मुहूर्त के साथ ही नक्षत्र, योग, करण, राशि, चौघड़िया, पक्ष, अयन और शुभाशुभ काल होते हैं।

शुक्ल और कृष्ण में से शुक्ल पक्ष शुभ है। दक्षिण और उत्तरायण में से उत्तरायण शुभ है। इसकी को देखकर बाकी मुहूर्त निर्धारित करते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

Trending Videos
How many Muhurat is in a day know shubh muhurat main kya kare
1 रुद्र, 2 आहि, 3 मित्र, 4 पितॄ, 5 वसु, 6 वाराह, 7 विश्वेदेवा, 8 विधि, 9 सतमुखी, 10 पुरुहूत, 11 वाहिनी, - फोटो : freepik

पूरे दिन में होते हैं 30 मुहूर्त
1 रुद्र, 2 आहि, 3 मित्र, 4 पितॄ, 5 वसु, 6 वाराह, 7 विश्वेदेवा, 8 विधि, 9 सतमुखी, 10 पुरुहूत, 11 वाहिनी, 12 नक्तनकरा, 13 वरुण, 14 अर्यमा, 15 भग, 16 गिरीश, 17 अजपाद, 18 अहिर, 19 बुध्न्य, 20 पुष्य, 21 अश्विनी, 22 यम, 23 अग्नि, 24 विधातॄ, 25 कण्ड, 26 अदिति जीव/अमृत, 27 विष्णु, 28 युमिगद्युति, 29 ब्रह्म और 30 समुद्रम।

How many Muhurat is in a day know shubh muhurat main kya kare
शुभ मुहूर्त में रुद्र, श्वेत, मित्र, सारभट, सावित्र, वैराज, विश्वावसु, अभिजीत, रोहिण, बल, विजय, - फोटो : adobe stock

15 होते हैं शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त में रुद्र, श्वेत, मित्र, सारभट, सावित्र, वैराज, विश्वावसु, अभिजीत, रोहिण, बल, विजय, नैरऋत, वरुण सौम्य और भग ये 15 मुहूर्त हैं। रवि के दिन 14वां, सोमवार के दिन 12वां, मंगलवार के दिन 10वां, बुधवार के दिन 8वां, गुरु के दिन 6टा, शुक्रवार के दिन 4था और शनिवार के दिन दूसरा मुहूर्त कुलिक शुभ कार्यों में वर्जित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How many Muhurat is in a day know shubh muhurat main kya kare
उक्त मुहूर्त में क्या करें? - फोटो : freepik
उक्त मुहूर्त में क्या करें?
  • रुद्र में सभी प्रकार के मारणादि प्रयोग, भयंकर एवं क्रूर कार्य।
  • श्वेत में नए वस्त्र धारण, बगीचा लगाना, कृषि कार्यो का आरंभ आदि।
  • मित्र में मित्रता, मेल-मिलाप और संधि आदि के कार्य करें।
  • सारभट में शत्रुओं के लिए अभिचार कर्म करना।
  • सावित्र में सभी प्रकार के यज्ञ, विवाह, चूडाकर्म, उपनयन, देवकार्य आदि 16 संस्कार।
  • वैराज में पराक्रम के कार्य, शस्त्रों का निर्माण, वस्त्रों का दान आदि।
  • विश्वावसु द्विजाति के स्वाध्याय संबंधी सभी कार्य एवं अर्थ सिद्धि के कार्य करना।
  • अभिजित में सभी वर्ण एवं जाति के मेल-मिलाप संबंधी कार्य, धन संग्रह, यात्रा आदि के कार्य।
  • रोहिणी में पेड़, पौधे, बेल, लताएं आदि लगाना। इससे वे निरोग रहकर उन पर सर्वदा ही सुन्दर फल एवं फूल लगे रहते हैं।
  • बल में सेनाओं का संचालन और आक्रमण करने का कार्य करना, जिसके विजय अवश्य प्राप्त होती है।
  • विजय में स्वस्ति वाचन तथा शांति पाठ आदि मंगलाचार कार्य करना। किसी देश आदि पर आक्रमण करना भी शुभ है।
  • नैऋत में शत्रुओं के राष्ट्रों पर आक्रमण करना शुभ होता है।
  •  वरुण में जल में उत्पन्न होने वाले धान्य, गेंहूं, जौ, धान, कमल आदि के बीज बोना शुभ होता है।
  • सौम्य में सभी तरह के मांगलिक या शुभ कार्य सफल होते हैं।
  • भग में कन्याओं के सौभाग्य कार्य अर्थात पाणिग्रहण संस्कार को करना शुभ होता है।
विज्ञापन
How many Muhurat is in a day know shubh muhurat main kya kare
यह सूर्योदय से डेढ़ घंटे पहले प्रारंभ होता है। ब्रह्म मुहूर्त में प्रार्थना, ध्यान या योग सबसे अधिक लाभकारी होते हैं। - फोटो : Freepik

ब्रह्म मुहूर्त
यह सूर्योदय से डेढ़ घंटे पहले प्रारंभ होता है। ब्रह्म मुहूर्त में प्रार्थना, ध्यान या योग सबसे अधिक लाभकारी होते हैं।

अभिजीत मुहूर्त
बुधवार को छोड़कर प्रत्येक वार को अभिजीत मुहूर्त होता है। दिन में 11:30 से 12:30 के बीच यह मुहूर्त होता है। इस मुहूर्त में निवेश करना या मीटिंग करना शुभ होता है।

प्रदोष काल
शास्त्रानुसार प्रदोषकाल सूर्यास्त से 2 घड़ी (48 मिनट) तक रहता है। इसी के साथ संधिकाल प्रारंभ होता है। इस काल में पूजा करना शुभ है। इस काल में सोना, सहवास करना, खाना-पीना, यात्रा करना, असत्य बोलना, क्रोध करना, शाप देना, झगड़े करना, गालियां देना या अभद्र बोलना, शपथ लेना, धन लेना या देना,रोना या जोर-जोर से हंसना, वेद मंत्रों का पाठ करना, कोई शुभ कार्य करना, चौखट पर खड़े होना और किसी भी प्रकार का शोर-शराब करना अशुभ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed