{"_id":"5cdd4abdbdec2207897f20c8","slug":"how-lipstick-colour-define-women-personality","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिपस्टिक के रंग से जानें महिलाओं का स्वभाव और व्यक्तित्व","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
लिपस्टिक के रंग से जानें महिलाओं का स्वभाव और व्यक्तित्व
रंगों के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। रंगों का इस्तेमाल ज्योतिष में उपायों के रूप में अक्सर किया जाता है। न्युमेरोलॉजी में भी इसका अहम स्थान है। अपना लकी रंग हर कोई जानना चाहता है। क्या आप जानते हैं कि रंगों की पसंद आपके व्यक्तित्व और आपकी आदतों के बारे में बताती है। महिलाएं सुन्दर दिखने के लिए लिपस्टिक का प्रयोग करती हैं। फैशन में यह आम माना जाता है। जाने अनजानें हम उसी रंग को पसंद करते हैं जो हमें सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। आपको यह बात अजीब लग रही होगी लेकिन यह सत्य है। जिस लिपस्टिक का कलर आप रोज खूबसूरत दिखने के लिए लगाती हैं वह आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहता है आइए जानते हैं।
2 of 7
व्यक्तित्व की पहचान
चेरी रैड या लाल -अगर आप इस कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं तो आप हमेशा खुश रहती हैं। आप साहसी महिला हैं, गुस्सा जल्दी आता है। ऐसे लोगों में काम करने की ऊर्जा ज्यादा होती है। ज्यादा गुस्सा की वजह से कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
3 of 7
व्यक्तित्व की पहचान
वाइन लिपस्टिक- अगर किसी को इस कलर की लिपस्टिक लगानी पसंद हैं तो ऐसे लोग फैशन करना कम पसंद करते हैं। नए प्रयोग करना उन्हें पसंद होता है। अपनी शारीरिक फिटनेस का ध्यान भी रखती हैं, लेकिन मित्र कम बनाती हैं। आपका जीवन खुली किताब की तरह होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
व्यक्तित्व की पहचान
पिंक कलर - कुछ महिलाओं को गुलाबी रंग की लिपस्टिक खूब पसंद आती है। ऐसी महिलाएं कोमल दिल की होती हैं। वह जल्दी इमोशनल हो जाती हैं। साथ ही किसी पर भी आसानी से विश्वास कर लेती हैं। अपने परिवार और मित्रों का ध्यान रखती हैं उन्हें सुंदर दिखना और फैशन करना खूब पसंद होता है।
विज्ञापन
5 of 7
व्यक्तित्व की पहचान
ब्राउन लिपस्टिक-ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल करने वाली महिलाएं आत्मविश्वास से भरी रहती हैं। नौकरी व्यापार आदि में बहुत आगे जाती हैं। मित्र भी सोच-समझकर फायदा नुकसान देखकर बनाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।