Horoscope Today 30 January 2021: आज ये चार राशि के लोग रहें सावधान, भारी है शनिवार का दिन, पढें दैनिक राशिफल
आज के दिन विदेश से संबंधित कार्य सफलता से पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ चिंता का विषय बन सकता है। लव लाइफ में कुछ तनाव रह सकता है। ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध होंगे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो उसमें आज कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। छात्रों को आज अपनी मनपसंद जगह पर एडमिशन मिलने की उम्मीद है और दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। घर के लिए कुछ जरूरी सामान की खरीदारी भी करनी पड़ सकती है।
आप आज अपने पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष रुप से ध्यान रखें, उन्हें किसी भी तरह के संक्रमण से दूरी रखने को कहे। परिवार का कोई सदस्य आज आपको खुशी की खबर सुना सकता है। संपत्ति का अच्छा विकास होगा। आपके कार्यक्षेत्र में यदि कोई महिला मित्र हैं, तो आज उनके सहयोग से आप कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर देंगे और आपका आत्मबल बढ़ेगा। आपके भाई का साथ आज आपके काम आएगी, जिससे आपका व्यापार उन्नति करेगा।
आज के दिन यदि आप अपने कैरियर में कुछ बदलाव की सोच रहे हैं, तो अभी समय अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी काम करने से पहले अपने पिता व जीवन साथी से सलाह जरूर ले। आज आपके किसी परिचित व्यक्ति की सहायता से आपका अटका हुआ पैसा आपको मिल जायेगा। लव लाइफ में आप के सम्मान में वृद्धि होगी और छोटे बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज खत्म होगा और व्यापार में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सफल होंगे।
आज का दिन विवाह योग्य जातकों लिए शुभ समाचार लेकर आया है और मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। आज के दिन यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं, तो उसमें आपको आपने अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा और आपके कुछ पुराने मित्र भी समर्थन देंगे। यदि आपकी कुछ पिछली समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, तो आज आपको उन से मुक्ति मिलेगी। छात्रों के लिए शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।