फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 28 February 2021: महीने का आखिरी दिन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 28 Feb 2021 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 Feb 2021 07:06 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 28 February 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 28 February 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा, जिनसे परेशान होकर आपके साथी लोगों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपनी अच्छी वाणी और अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपके परिवार किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने मे थोड़ी बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। प्रेम जीवन में भी कुछ तनाव रह सकता है। आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों को अपनी बात समझाने का मौका मिलेगा।


 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 28 February 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी खुशी बिताएंगे। आज दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी संतान या आपकी भाई बहन के भविष्य को लेकर हो सकता है, जिससे आपके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी, लेकिन आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि आपके कुछ कार्य बहुत दिनों से अधूरे पड़े हैं, तो आज उनके पूरे होने का समय आ गया है। ससुराल पक्ष भी आज आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज  अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 28 February 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) यदि आप अपनी नौकरी में परिवर्तन का सोच रहे हैं, तो आज उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आपके पिताजी के आशीर्वाद में उच्च अधिकारियों की कृपा से आज किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी, जिसमें  आपके परिवार के सभी सदस्य बहुत खुश नजर आएंगे। विद्यार्थी साहित्य व कला के क्षेत्र में भी कैरियर बनाने का मन बना सकते हैं, जिसमें उनको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। आपको आज व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 28 February 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) यदि आपको आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो शीघ्रता व भावुकता से ना ले, नहीं तो भविष्य में वह निर्णय आपके सामने बहुत बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है, इसलिए यदि कोई निर्णय लेना हो तो सोच समझ कर ही ले। आज अक्समात आपको  बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज सायंकाल से लेकर रात तक आप देव दर्शन आदि यात्रा पर भी जा सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की यथाशक्ति मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि व्यवसाय के लिए योजनाएं चल रही है, तो उनको आज गति मिलेगी। आपकी राज्य मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपके पिताजी को आज कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed