Horoscope Today 27 January 2021: इन पांच राशि वालों के करियर में मजबूती के संकेत, पढ़ें बुधवार का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) ग्रहों की चाल यह इशारा करती है कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणामदायक रहेगा। कई मामलों में आपको सफलता मिलेगी और अपनी मेहनत से कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की बात बनेगी लेकिन शाम होते-होते वह स्थगित भी हो सकती है लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। आप के कुछ अच्छे खर्चे होंगे, जिनको करने से आपको खुशी मिलेगी ।संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। यार दोस्तों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। करियर में आज का दिन मजबूती से साथ आपका साथ देगा और बिजनेस करने वालों को सफलता मिलेगी। निजी जीवन में कुछ तनाव जरुर हो सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) चंद्रमा राशि से दूसरे भाव में और आपकी राशि में राहु की उपस्थिति आज मान सम्मान दिलाएगी और आपके लिए शुभ फलदायक रहेगी। आपकी मान - प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बनेंगे। आज आर्थिक तौर पर दिन मजबूत रहेगा। घर के जरूरी कामों में हाथ बँटाएंगे। रुके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम पूरे होने लगेंगे। आज भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए किसी बड़े निवेश से बच कर रहना ही ठीक होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज ग्रहों की स्थिति बताती है कि आपको भाग्य का साथ मिलेगा और बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना बनेगी लेकिन बेवजह से खुद अपने शत्रु पैदा कर सकते हैं, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, इसलिए सावधानी रखें। आज आपकी माता को कोई कष्ट हो सकता है और उनकी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा। जोखिम के किसी भी कार्य से आज बच कर रहें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको परेशान होना पड़ सकता है लेकिन निजी जीवन आपको खुशी देगा और जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज राशि के स्वामी द्वादश भाव में रहेंगे, जिसके कारण खर्चों में तेजी आएगी और मानसिक तनाव बढ़ेगा लेकिन ग्रहों के शुभ संयोग के कारण भाग्य का साथ आपको मिलेगा। पिछले कई दिनों से जो काम रुक रहे थे, वे आज पूरे हो पाएंगे। आपके पराक्रम की बढ़ोतरी होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और मन भी खुश होगा। आज जीवन साथी के पक्ष से आपको लाभ होगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप का प्रभुत्व जमेगा। आज किसी चिट फंड में पैसा लगाने से बचें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।