Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 27 February 2021: माघ पूर्णिमा पर इन छह राशियों को होगा बड़ा फायदा, कार्य-व्यापार में आएगी तेजी
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन को ठेस पहुंचेगी। आज आपको अपने जीवन में कोई एक नई कला सीखनी पड़ेगी, जिससे कड़वाहट में मिठास बदलने की कला भी कहा जाता है। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपका मन आहत हो सकता है। कल के समय का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद से व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी को और तेजी से करना होगा, तभी सफलता मिलने के संकेत दिख रहे हैं। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपके पिताजी आपको सलाह देंगे, जो लाभकारी सिद्ध होगी।
यदि आपको संतान के भविष्य की चिंता सता रही थी, तो आज उसमें आपको राहत मिलती दिख रही है। राजनीति के क्षेत्र में किये प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक बिजनेस में आपके पिताजी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपके दिमाग में कुछ नए-नए आइडिया आएंगे। हालांकि रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी किसी मूल्यवान वस्तुओं के खोने व चोरी होने का भय बना रहेगा। आज शाम का समय यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा। आज रात्रि का समय आप आपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज व्यवसाय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे।
आज का दिन आपका कार्य क्षेत्र में उत्तम फलदायक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको सुखद समाचार प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं। व्यवसाय के लिए तो आज का दिन शुभ रहेगा। आपके मेहनत के अनुरूप फल मिलने के योग हैं। संतान के दायित्व की आज पूर्ति हो सकती है। यदि आप घर से कार्य कर रहे हैं, तब ही आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि हो सकती है। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगी। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।