फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 26 February 2021: आज इन चार राशियों के बदलेंगे भाग्य, भौतिक सुखों में होगी वृद्धि

Fri, 26 Feb 2021 10:27 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 26 Feb 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 February 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन शुक्रवार और माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्र देव कर्क राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 February 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको किसी भी धार्मिक वाद विवाद से उलझने के लिए शुभ नहीं है। आपको आज अपनी वाणी पर भी संयम रखना होगा। आपने जो भी व्यवसाय शुरू किया है, उसमें आज आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि काम की अधिकता के चलते आप अपने परिवार की अपेक्षा ना करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी और आपके भाई की सलाह उन्नति का कारण बनेगी। संतान को अपने भविष्य के लिए कार्य करते देख आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी और भाई की सलाह उन्नति का कारण बनेगी। 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 February 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

विद्यार्थियों को आज अपने ज्ञान के अनुभव से नए नए अवसरों की प्राप्ति होगी, जिसके लिए उन्हें अपने गुरुजनों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके साथ-साथ परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम आज सार्थक सिध्द होगा। यदि आप कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है और आपकी सामाजिक चुनोतियो का भी आज विकास होगा। आपके प्रेम जीवन के लिए समय अनुकूल नहीं है। उसमें व्यस्तता के कारण कुछ समय के लिए दूरियां आ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिती उन्नत होगी, लेकिन आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 February 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

जो भी विवाह योग्य जातक हैं, आज उनके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्यों के मन में खुशी की भावना होगी। आपके व्यापार में सकारात्मक बदलाव करने से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। यदि आपका कोई कार्य  बहुत लंबे समय से रुका हुआ हैं, तो वह आज पूरा होंगा। कार्यक्षेत्र में आपके जीवन साथी की सलाह आज मददगार साबित होगी। आपको अपने भाइयों व मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से धन व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 February 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

व्यवसाय करने वाले लोगों की योजनाओं को आज बल मिलेगा, लेकिन उन्हें धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक रिश्ते आज मजबूत होंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के खर्चे पर भी ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सफलतापूर्वक चुनौतियों का सामना करेंगे और अपनी वाणी पर संयम रखें, तो आपको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed