फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 26 January 2021: मेष, कन्या और कुंभ राशि वाले पैसों का लेनदेन करने से बचें

Tue, 26 Jan 2021 08:18 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 26 Jan 2021 08:18 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Horoscope Today Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 January 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
आज का राशिफल- 26 जनवरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


आज 26 जनवरी, मंगलवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज त्रयोदशी और आर्द्रा नक्षत्र है। वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में है और  वैधृति  नाम का योग बन रहा है।
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।  ग्रहों की इस चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन, आइए जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 January 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2021

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज चंद्र देव आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेंगे, जो आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाएंगे और ट्रैवलिंग में समय लगेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आज कार्य क्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, इसलिए सावधान रहकर अपने काम पर पूरा ध्यान जरूर बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने किसी रिश्तेदार या जान पहचान के व्यक्ति के कारण परेशानी में आ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने साथ काम करने वाले लोगों से कुछ तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप अपनी काबिलियत से मुश्किल परिस्थितियों को भी आसान बना पाने में कामयाब हो सकते हैं। आज कुछ ऐसी स्थितियों का निर्माण होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगी, लेकिन फिर भी किसी से भी पैसों का लेनदेन करने से आज बच कर रहे। निजी जीवन में दांपत्य सुख मिलेगा और जीवन साथी को समझने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ निराशा हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 January 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2021

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
ग्रहों की चाल बता रही है कि आज खर्चों में ज्यादा समय बिताएंगे। शॉपिंग करने भी जा सकते हैं, लेकिन घरवालों के साथ ज्यादा वक्त बीतेगा। अच्छा खाना खाना पसंद करेंगे और कुछ नए पकवान बनवा सकते हैं। घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे। रोजगार के मामले में आपकी कोई योग्यता बढ़ सकती है, जिसका आपको लाभ मिलेगा। इनका में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको कुछ नए आर्डर मिल सकते हैं। आज आपको अपने काम को और बढ़िया बनाने के लिए कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। यह आपके लिए अच्छे ही होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपने प्रयासों के फलीभूत होने से खुशी मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग आप को सपोर्ट कर सकते हैं, जिससे आपके ओके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। सेहत के प्रति सावधानी रखना जरूरी होगा। जुबान पर नियंत्रण रखें और अपने विरोधियों को मात देने में समय लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Horoscope Today Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 January 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2021

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपकी राशि में चंद्रमा की गति होगी और अष्टम भाव में शनि और बृहस्पति विराजमान होंगे। आज मानसिक तनाव से बाहर निकल कर कुछ अच्छा सोचेंगे। विद्यार्थियों को आगे के बारे में कुछ विचार अभी से करने होंगे और एक सही नीति बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। आज परिवार के छोटे सदस्यों से आपको सहयोग की प्राप्ति होगी और उनके साथ वक्त बिताना आपको खुशी देगा। निजी जीवन की बात करें, तो जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और उनको समझने का प्रयास करेंगे तथा उनकी मदद से कुछ नया काम करने में भी आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज आपका प्रिय आपको कोई गिफ्ट दे सकता है और आपको उनकी नजरों में अपनी इज्जत महसूस होगी। किसी कारण के पूरा होने से आपके स्वभाव और वर्चस्व में बढ़ोतरी होगी तथा अपने प्रिय लोगों के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आज व्यावसायिक तौर पर भी दिन अनुकूल रहेगा।



विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Horoscope Today Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 26 January 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2021

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
दशम भाव में मंगल और द्वादश भाव में चंद्रमा की स्थिति मानसिक तौर पर उथल पुथल से भरा बनाएगी। इसके बावजूद भी आप जिन कामों को हाथ में लेंगे। आज वह पूर्ण होंगे और आपको सफलता के साथ-साथ प्रशंसा भी प्राप्त होगी। शादीशुदा जीवन में आज सुख की प्राप्ति होगी और आज का दिन आपके लिए ऐसा अनुकूल रहेगा कि आपको धन पद और प्रतिष्ठा सभी की प्राप्ति होगी। आपको बेवजह के विवादों और दूसरों के कंट्रोवर्सी से दूर रहने की कोशिश करनी होगी। खुद को अकेला समझने की कोशिश ना करें बल्कि सबके साथ मिल कर रहे। इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और विद्यार्थियों को भी अपनी परीक्षा में किए गए परिश्रम का फल मिलेगा। आज का दिन कर्ज मुक्ति दिला सकता है। आज निवेश करने में सफलता मिलेगी और इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed