Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 24 January 2021: मिथुन, तुला और धनु राशि वालों को बिजनेस में हो सकता है फायदा
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
चंद्रमा राहु के साथ दूसरे भाव में विराजमान होगा और राशि में मंगल की उपस्थिति दिमाग और जुबान दोनों में गर्मी रखेगी, जिसकी वजह से कुछ बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। इसी से घर में सुख शांति का वास होगा। आपको परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी परोपकारी नीतियों और दूसरों के भला करने की आदत आज आपको शासन अथवा प्रशासन से सम्मानित करवा सकती है। पुराने दोस्तों का किसी खास काम के लिए सहयोग प्राप्त होगा और दोस्त बनाने में भी सफलता मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होता रहेगा और उनके साथ अपना सही तरीके से जीवन व्यतीत करें। विद्यार्थियों को शिक्षा के मामले में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। शाम के समय परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
राशि में राहु और चंद्रमा का ग्रहण योग बनेगा, जो मानसिक तौर पर तनाव देगा और महत्वपूर्ण कार्यों को लटकाएगा। आज आप काफी भागदौड़ से भरी जिंदगी जिएंगे और किसी खास काम का निर्णय लेने में आपको कुछ समस्या होगी। पुराने पड़े लंबित कामों को पूरा करने में कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता में विस्तार होगा तथा बिजनेस करने वालों के रुके हुए काम पूरे होने से आज काम में रफ्तार रहेगी। इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और इसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अपनी मां जी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने की स्थिति बन सकती है। शाम के समय किसी शुभ काम में सम्मिलित हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपकी राशि का स्वामी बुध अष्टम भाव में शनि बृहस्पति और सूर्य के साथ है और चंद्रमा द्वादश भाव में है, जिसकी वजह से आज सेहत कमजोर रहेगी और बेवजह की चिंताओं से ग्रसित रहेंगे। आज फिजूल के खर्चे भी होंगे तथा डॉक्टर से भी मिलना पड़ सकता है। यदि राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो आज आपको प्रशंसा मिलेगी। बिजनेस करने वालों को कुछ नया काम मिल सकता है, जो आपके लिए लाभप्रद होगा। कुछ रसूखदार लोगों की वजह से लाभ के सौदे मिल सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी और कुछ नया काम करने का विचार करेंगे। शाम के समय में संगीत का आनंद लेकर सुकून महसूस करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
दशम भाव में मंगल की स्थिति और चंद्रमा का उच्च राशि में एकादश भाव में होना आज आर्थिक मोर्चे पर दिन को मजबूत बनाएगा और पैसों की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। भाग्य की आप पर सीधी नजर रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को भी सराहना मिलेगी और जो आपने प्रयास किए हैं, उनके आपको फल मिलेंगे। आज नाना पक्ष से विशेष प्रेम और सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। संतान के भविष्य को लेकर चिंताओं से बाहर निकलेंगे। अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। भाई बहन आपके काम में साथ देंगे। बिजनेस के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। इन्वेस्टमेंट करने से बचें। अपनी सुख-सुविधाओं पर अच्छा धन खर्च करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी होगा। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करेंगे।