Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 22 March 2021: सोमवार को बन रहा है सौभाग्य योग, इन छह राशियों को होगा खूब फायदा
आज के दिन यदि आप अपने व्यवसाय के लिए किसी बैंक व संस्था से कर्ज लेना चाहते हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसके लिए समय उत्तम नहीं है। आज लिए गए कर्ज को उतारना आपके लिए कठिन रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के लिए कहीं दूर जाना पड़ सकता है। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। रात्रि का समय आप मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत होगा।
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। भागदौड़ अधिक होगी, लेकिन सावधानी बरतें। इससे पांव में चोट लगने का भय बना हुआ है। यदि आज किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि आगे चलकर इसका आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी अच्छा है। सायंकाल के समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो शारीरिक कष्ट में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में आज कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते है।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज उनके प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज मामा पक्ष से भी प्रेम व सहयोग मिलने की भरपूर संभावना है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान नजर आएंगे। अपने पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट की संभावना है, जो आपने परिश्रम किया है, आज आपको उसका उत्तम फल प्राप्त होगा।