Horoscope Today 21 May 2021: इन छह राशियों के लिए बेहद खास होगा शुक्रवार का दिन, आय के साधनों में होगी वृद्धि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने गृहस्थ जीवन में सुख व शांति का अनुभव करेंगे। आज आपको आपके बिजनेस में भी भरपूर लाभ होगा, इससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो उससे आपको लाभ की प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों व दोस्तों के साथ उत्तम स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी आपके द्वारा शुरू किए गए नए कार्य को करने से आज आपको सफलता तो मिलेगी, लेकिन आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी लव लाइफ में एक नयापन आएगा और कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आपकी सभी समस्याएं समय के साथ समाप्त हो जाएंगी, इसलिए परेशान ना हो। भाइयों के सहयोग से उन्नति होगी और आप अपने पारिवारिक दायित्व को पूर्ति करेंगे, एक साथ कई सारे काम हाथ में आने से आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन आपको इससे बचना होगा। आज अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सामाजिक क्षेत्र की ख्याति के लिए रहेगा, उसमें चारों ओर आप का विस्तार करने का और आपके ज्ञान तथा अनुभव से आजाद को सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। व्यस्तता के कारण आज आपके प्रेम जीवन में कुछ दूरियां आ सकती हैं, लेकिन बातचीत के माध्यम से अपनी समस्याएं हल करने में सफल रहेंगे। आज बहुत लंबे समय बाद आप अपने व्यक्तिगत जीवन पर सोच विचार करेंगे। आज आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी जरूरी कागजात और आभूषणों का ध्यान रखना होगा क्योंकि इनमें से किसी के चोरी होने का भय बना हुआ है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा, जिससे आपके सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे और आप खुश नजर आएंगे। नौकरी व व्यवसाय स्थल पर आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। यदि आज आप कोई भी कार्य करना पड़े, तो सोच विचार कर करें, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की आज प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। यदि आज किसी भी यात्रा पर जाना पड़े, तो सोच विचार कर जाए। जीवन साथी के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। सायंकाल का समय आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत व्यतीत करेंगे।