Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 20 June 2021: कन्या राशि में चंद्रदेव, सात राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें अन्य राशियों का हाल
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपके पक्ष में होंगे, जिससे आपको लाभ होगा। यह देखकर आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। रात्रि का समय आज आपका किसी चिंता में व्यतीत होगा। सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है, इसलिए उनको बाहर के खान पीन से परहेज रखने के लिए कहे। आज आप अपने दिन का कुछ हिस्सा परोपकार के कार्य में भी व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय हो सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके परिवार के कुछ सदस्यों के बीच यदि अनबन चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी प्रशिक्षित अतिथि के आगमन से हर्ष का अनुभव करेंगे। रात्रि में आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में हल्की फुल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद तथा उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, इसके लिए आज आप अपने परिवार के सदस्यों को के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज अच्छे लोगों का साथ मिलने से आपके मन में अच्छे विचार आएंगे और आप के निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही स्वच्छ विचार का जाएं क्योकि आपको चोट चपेट आने की संभावना बनती दिख रहे हैं।