Horoscope Today 14 June 2021: सोमवार को बन रहा है पुष्य योग, इन सात राशियों को होगा धनलाभ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ व व्यस्तता भरा रहेगा। आज यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सोच विचार कर जाएं क्योंकि आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। घर अथवा व्यवसाय में आज किसी की मामूली गलती से आपका भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर होना होगा, नहीं तो सफलता लटक शक्ति है। आज आप अपने धन संबंधित कार्यों को जोड़ तोड़ की नीति से पूर्ण कर ही लेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिससे आपकी भविष्य की चिंता समाप्त होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल ही परिणाम जी लेकर आएगा। आज आपको सुबह से ही शारीरिक व मानसिक श्रम अधिक करना पड़ेगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है, जिसके कारण सायं काल के समय आपको थकान का अनुभव हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास आज आपके फलीभूत होंगे। धर्म-कर्म में आज आपकी आस्था बढ़ेगी, जिससे आप अन्य कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपके किसी खास व रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र के कार्यों के प्रति आज आप गंभीर रहेंगे और अधूरे कार्य को समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आपको धन अथवा अन्य लाभों को पाने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, इसलिए आप मेहनत करते रहें। दांपत्य जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। आज आपको अपने कार्य की थकान के कारण झुंझलाहट आ सकती है, जिसमें आपको अपने रिश्तो पर झुनझुनाहट को दिखाने से बचना होगा, नहीं तो कोई बात बिगड़ सकती है और वह आपके रिश्ता को खराब कर सकता है कि आपको सावधान रहना होगा और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखी होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने अधूरे कार्य को पूरा करने का समय होगा, लेकिन आपको अपने व्यापार के किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचना होगा, नहीं तो वह कार्य बिगाड़ सकता है। नौकरी पेशा जातक आवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते हैं। पारिवारिक व धार्मिक कार्यों में आज आप की ख्याति चारों ओर फैलेगी। कार्यक्षेत्र अपनी गलती का गुस्सा किसी दूसरे पर निकालने पर आपसे बहसबाजी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।