फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 13 July 2021: इन 3 राशियों के लिए कष्टकारी रहेगा मंगलवार का दिन, हो जाएं सावधान

Tue, 13 Jul 2021 12:35 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 13 Jul 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल 13 July - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने क्रोधी स्वभाव के कारण मामले को फिर से ताजा कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को कड़वी बातें सुननी पड सकती हैं। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन नुकसान दायक रहेगी। यदि ऐसा होता है, तो आपकी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। सेहत नरम गरम रह सकती है क्योंकि आप पर मानसिक तनाव हावी रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं और मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी ना दें, नही तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप कोई सरकारी व जमीन जायदाद संबंधित कार्य करने जा रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें क्योंकि आज यह सौदा आपको नुकसान दे सकता है। आज सुबह आपकी छोटी सी गलती के कारण घर वालों के साथ कोई विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपका मन अशांत रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य को कोई रोग परेशान कर सकता है। आज आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और बाहर के खानपान से परहेज रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको आकस्मिक लाभ से आश्चर्यचकित कर सकता है, लेकिन उसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। दोपहर के समय आज किसी मित्र के मिलने से आपका व्यवहार अन्य लोगों के लिए सहायक बनेगा, लेकिन सोच विचार कर निर्णय ले। किसी की बातों पर आज आपने विश्वास किया तो वह, तो आपको धोखा दे सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई अनबन चल रही थी,तो वह आज समाप्त होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों से आज उनके अधिकारी संतुष्ट नजर आएंगे, जिसके कारण उनकी वेतन वृद्धि भी कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। यदि आप किसी कार्य को करने जा रहे हैं, तो उसमें कागजों की कमी आज आपके कार्य में रुकावट डाल सकती है, जिसके कारण आपको निराशा होगी। आज व्यापार में किसी डील के लटकने से आपका मन कुछ अशांत रह सकता है, लेकिन धन लाभ आशा के अनुरूप होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed