Horoscope Today 12 May 2021: बुधवार को सिंह और धनु राशि में बनेगा धन योग, जानें सभी राशियों का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप घर के किसी सदस्य या संतान की किसी बात से दुखी हो सकते हैं और हो सकता है कि आपकी प्रेमिका व जीवन साथी भी आपको आज कोई ऐसी बात बोल दे, जिससे आपका मन दुखी हो, लेकिन व्यवसाय की उन्नति देखकर आपका मन खुशी होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्यालय में कुछ कठिन व्यवहार अपनाना होगा, नहीं तो आपके जूनियर्स आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की तरक्की देख के आज मन में प्रसन्नता रहेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आजकल आपके लिए कुछ निर्णय महत्वपूर्ण रह सकता है। आप आज अपने घर परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि आज ऐसा हो, तो उसमें अपने परिवार के बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि लंबे समय से आपसे कुछ कार्य रुके हुए थे, तो पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे लोग आपसे मित्रता रखने की कोशिश करेंगे और आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आज आप अपने पड़ोसी की मदद के लिए आगे आएंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन हो सकता है, उसके लिए आपको अपने अधिकारियों को प्रसन्न रखना होगा। समाज में लोगों के बीच आज आपको मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी जरूरी कार्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप खरीदारी करने आप परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोग को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इससे आपका किसी काम में मन नही लगेगा। आपको किसी बात से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रेम जीवन में आज नयी ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कमी आ सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो तुरंत डाक्टर से परामर्श अवश्य लें, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज दोपहर के बाद आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी रूके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। यदि ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप परेशान हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।