ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Horoscope Today 09 June 2021: बुधवार को इन पांच राशियों को होगा धन लाभ, ग्रह-नक्षत्र का मिलेगा पूरा साथ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अधिकांश समय में चंचलता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपने व्यापार के महत्वपूर्ण कार्य व निर्णय लेने में लापरवाही दिखाएंगे, जो आपको नुकसान को दे सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। मामा पक्षी भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज उस पद की प्राप्ति हो सकती हैं, इससे मन में प्रसन्नता रहेगी, इसलिए अपने कार्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें, तभी आपको यह सफलता मिल पाएगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कार्य की स्थिति प्रतिकूल रहेगी। व्यापार में धन संबंधित कार्य को लेकर आज किसी से तकरार हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो वह तकरार आपके रिश्ते व धन दोनों बर्बाद हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज आपको अपने परिजनों के साथ किसी प्रकार की बहस में पड़ने से बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपनी माताजी के लिए कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं, इसमें आपका कुछ धन व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों के मनचाहे आचरण के कारण परेशानी होगी, लेकिन फिर भी आपको मौन रहकर कार्य करना होगा, नहीं तो आपके अपने सीनियर से कुछ अनबन हो सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ व सम्मान प्राप्ति का दिन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी सामाजिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के यदि किसी व्यक्ति को आज धन उधार देना पडे, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, क्योंकि वह आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। नौकरी और व्यवसाय मे साझेदारी में साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों से आज आपका तनाव बढ़ सकता है, इसलिए आपको परेशानी हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप कला व संगीत का आनंद भी ले सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको लापरवाह रहने की आवश्यकता नहीं है। यह आपको परेशान कर सकता है। आज आप यदि अपने कार्य क्षेत्र में लापरवाह रहेंगे, तो आपके शत्रु आपके इस लापरवाही का फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने करने लेकर जा सकते हैं। आज आपको काम की पढ़ाई से संबंधित कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको अच्छा खासा ध्यान रखना होगा और अपनी जरूरी वस्तुओं का ध्यान रखें क्योंकि उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।