Horoscope Today 07 May 2021: शुक्रवार को इन पांच राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, भाग्य का मिलेगा साथ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने में कुछ विलंब हो रहा है, तो उसकी चिंता ना करें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार का माहौल छोटी सी बात पर वह बिगड़ सकता है, लेकिन सायंकाल तक सब ठीक हो जाएगा। संतान की मनमानी के कारण आज आपको कुछ चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में गुरुजनों के साथ से सफलता मिलेगी। यदि कोई नया व्यवसाय करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने में व्यतीत करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज विकास के क्षेत्र में आपके अनुभव दूसरे लोगों को भापने लगे है, कुछ दिन बाद नए अवसर भी मिल सकते हैं। भाई बंधुओं से आप से तालमेल की कमी रहेगी। आपके विचारों मे उल्ट कार्य करने पर बहस बाजी हो सकती है। आज आपकी सेहत वह गृहस्थ जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति कड़ी मेहनत करने के बाद बेहतर हो जाएगी और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापार के लिए की गई यात्राएं लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने भाई के विवाह की चिंता सता सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप व्यस्तता के बीच अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र के वातावरण में आपके अनुसार सुधार आएगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलने से समय पर प्रोजेक्ट पूरा होगा, लेकिन फिर भी आपको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा, लेकिन यदि आप सोच समझकर धन व्यय करेंगे, तो आप उससे मजबूत बनाने में कामयाब रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप की सोच से एकदम विपरीत रहेगा। आज आप सोचेंगे कुछ और लेकिन होगा कुछ और। व्यवसाय में यदि आप आज कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा। दैनिक कारोबारियों को आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोग अगर करियर से संबंधित किसी प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं पर विचार कर लें। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा एवं रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में आज आपको प्यार व सम्मान प्राप्त हो सकता है। कार्य व्यवसाय में आज आपको अपनी पुरानी योजनाओं से ही लाभ मिलेगा।