Horoscope Today 07 March 2021: रविवार को है शुभ सिद्धि योग, सात राशि वालों को मुनाफा मिलने के संकेत
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आपको अपनी नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते है, जिनसे आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपक उनकी चिंता छोड़ कर आगे बढ़ना होगा और अपने कार्य पर ध्यान देना होगा। छात्रों की आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ती नजर आएगी। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल हो सकता है, जिसस शाम तक परिवार में खुशी मिलने का योग बनता दिख रहा है। परिवार के सभी सदस्यों को आज खुश देख कर आज आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज आपका शाम तक का समय आवश्यक सामानों की खरीदारी में व्यतीत होगा, जिसमें आपका धन भी अधिक व्यय होगा। आज घर परिवार में वृद्धजनों की बहसबाजी के योग भी बन रहे हैं, लेकिन बेहतर यही होगा कि आप बुजुर्गों से बात करते समय वाणी में मधुरता रखें और उनकी राय को अपनाएं, जिससे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज आपको अपने विरोधियों व बाहरी लोगों से सतर्क रखना होगा क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, इसलिए आपको अपने कार्य क्षेत्र में भी नजर गड़ाए रखनी होगी। समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की आज सराहना होगी। आज आपको व्यापार के भागीदारों में पत्नी पक्ष का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपने किसी से उधार लिया हुआ है, तो वह आज आप खत्म कर सकते हैं, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज आपको सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के भरपूर योग दिख रहे हैं, इसलिए आपसे प्रयासों को जारी रखे । आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगल उत्सव मे व्यतीत करेंगे। मानसिक तनाव के कारण आज आपको कुछ अवरोध उत्पन्न होने के योग बन रहे हैं, इसलिए आपको किसी भी बात पर उलझने से बचना होगा अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। बहुत दिनों से आप जिस रुके वेतन की तलाश कर रहे थे, वह आज आपको प्राप्त होगा।