Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 03 March 2021: वृष, कर्क, सिंह सहित इन 5 राशियों को होगा बंपर लाभ, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार
आज आपको व्यवसाय से संबंधित मामलों में काफी भागदौड़ करनी होगी, तभी आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कोई विशेष व्यवस्था करने में भी आज आपका समय व्यतीत होगा। अपने पड़ोसियों के व्यवहार से आपको आज कुछ सबक मिल सकता है, इसलिए आप सावधानीपूर्वक काम करें। आज आपका भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बातों से बदल सकता है, जिससे लोगों को परेशानी भी हो सकती है, लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। यदि संतान से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा।
आज का दिन आपके रुके हुए कामों को पूरा करने लिए होगा, इससे आप बहुत खुश नजर आएंगे, लेकिन आपकी यह खुशी लोगों को रास नहीं आयेगी, इसलिए आपकी नौकरी व कार्यकाल के कुछ साथी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। जीवनसाथी से आज कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत हो जाएगा। आपके भाई की सलाह बिजनेस के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान की वृद्धि के लिए आज गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ेगी।
आज का दिन आप सुबह से ही यह सोचकर शुरू करेंगे कि आपको अपने सभी कार्यों को निपटाना है, इसलिए आज विशेष भागदौड़ रहेगी और चिंता में व्यतीत होगा। आज के दिन आप कुछ पुराने रुके कार्यों को निपटाने की कोशिश करेंगे, तो आपका दिन विशेष भागदौड़ और चिंता में बीतेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ दिन आपके यहां ठहर सकते हैं और आपका व्यय बढ़ सकता है। मित्रों की ओर से आपको आज पूरा सहयोग प्राप्त होगा और कहीं से धन के आगमन का रास्ता साफ होगा।
आज आपका दिन सुखदायक दिख रहा है और भाग्य में वृद्धि होने के संकेत हैं। आज कुछ उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के साथ ही खर्च होने की भी संभावना दिख रही है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार प्राप्त होगा और परिवार में आमोद -प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे जो आज लाभ होगा। मित्रों के आगमन से शाम का वक्त सुख से कटेगा।