Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 02 March 2021: आज इन चार राशियों को मिलेगा शानदार मौका, आमदनी में होगी वृद्धि
आपको आज अपने कार्य क्षेत्र में ऑफिस में कुछ नए अधिकार प्राप्त हो सकते हैं, जिनका आपको ध्यान रखना होगा और लोगों को भी उन्हें मानने के लिए समझाना पड़ेगा। संतान के लिए विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिसमे आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आ रही है। जीवनसाथी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है, लेकिन आपको उन्हें मनाने की आवश्यक कोशिश करनी चाहिए। विद्यार्थियों को आज अपने कैरियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके परिवार में किसी आवश्यक विषय पर चर्चा हो सकती है और उसमें वृद्ध जनों से आपकी कुछ बहस बाजी भी हो सकती है, लेकिन आपको उनकी राय सुन्नी होगी, तभी आगे चलकर आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। आज आपके शत्रु प्रबल होंगे। कानून से संबंधित मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवन साथी की बात माननी होगी। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपका मन लगेगा।
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आज आपको अचानक से कहीं से कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन बेहतर होगा कि आपने जिन से उधार लिया हुआ है, आप आज उसे चुका दें, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों का कर्जो खत्म हो सके और आप सुकून की जिंदगी जी सके। परिवारिक बिजनेस में संतान से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी आज आप को पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी।
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आपको बहुत दिनों से जिस रुके हुए धन की आवश्यकता थी, वह आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हर्षोल्लास के साथ व्यतीत करेंगे। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात आपको भविष्य में आर्थिक लाभ दिलवाएगी। आपको राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। जो लोग विदेश से व्यापार कर रहते हैं, उनको आज नए नए आइडिया आयेगे, जिससे अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं।