Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 01 May 2021: मई के पहले दिन बन रहा है सिद्ध योग, इन पांच राशि वालों को कार्य-व्यापार में मिलेगी सफलता
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने रूठे जीवन साथी को भी मनाने की पूरी कोशिश करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने भी ले जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होता दिख रहा है। आज आप अपने पिताजी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिससे उनको प्रसंता होगी। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। मित्रों के सहयोग से आज आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिसके लिए आप पार्टी भी करेंगे। यदि किसी बैंक व संस्था से लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आसानी से आपको मिल जाएगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति में भी इजाफा होता दिख रहा है। यदि आज कोई सलाह देनी पड़े, तो सोच समझ कर दें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके परिवार का वातावरण सुखमय रहेगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिससे परिवार के सदस्य एक नजर आएंगे और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र भी बढा हुआ है, इसमें आपको मान सम्मान भी प्राप्त होगा, लेकिन आज आपके अपने ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तों में तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध पर काबू रखें। सायंकाल तक सब सामान्य हो जाएगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। आप अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखें। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको सता सकती हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज अचानक से धन लाभ हो सकता है। यदि आपका लंबे समय से कोई कहीं पर पैसा फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपका अपनी माता जी से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।