Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Chandra Grahan 2022 Effects: 8 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कुंभ राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव
Chandra grahan: चंद्र ग्रहण के दिन मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने, इन राशियों पर पड़ेगा अधिक असर
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है,जो आपको खुशी देंगी। आप अपने किसी साथी की गलती को अनदेखा करना होगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। करियर को लेकर यदि कुछ परेशान चल रहे हैं,तो आपका मित्र आपको व्यापार करने की सलाह दे सकते हैं। आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके ख्याति चारों ओर फैलेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को बहुत ही सोच समझकर करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी,लेकिन आपको थोड़ा सब्र करना होगा। यदि आपकी रिश्तेदारों से कुछ अनबन चल रही थी,तो उसमें आप बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करने में लगे रहेंगे। आपको खर्चे कम करने होंगे और निवेश अधिक करने के बारे में सोच विचार करना होगा। आप संतान से संबंधित कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखें,नहीं तो आपका कोई आपसी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपका कोई परिचित आपसे धन उधार मांग सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बड़ी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी साख चारों ओर फैलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जो लोग किसी व्यापार को करने का सोच रहे हैं,तो उन्हें उसमें आगे बढ़ना होगा,वरना वह सोचते ही रह जाएंगे। आप घर परिवार में सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको आर्थिक स्थिति की कोई चिंता नहीं होगी,क्योंकि आपको रुका हुआ धन मिल सकता है,जो आपकी धन संबंधित समस्याओं को समाप्त करेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी काम को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे और उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करके अपना व परिवार के सदस्यों का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है,तभी उन्हें उसका समाधान मिल पाएगा। आपकी पढ़ाई से अलग कुछ अन्य विषयों में भी रुचि जा सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन सूचना सुनने को मिल सकती है।