फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 08 July : इन पांच राशि वालों को नौकरी में मिलेंगे अच्छे मौके और व्यापार में धन लाभ के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 08 Jul 2022 06:57 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 08 Jul 2022 06:57 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 8 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 8 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। उनके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। राज्य से भी कोई विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। यदि आपको किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिले,तो उसमें आपको किसी परिजन के सामने अपनी समस्याओं को रखने से बचना होगा,नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। आपको आज कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए अत्यधिक तले और बाहर के खान-पान से परहेज रखें। आपको अपने कुछ पुराने कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 8 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो यह उनके लिए लाभदायक रहने वाली है। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं,जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा और कार्यक्षेत्र में भी वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और साथी भी आपका पूरा सहयोग देंगे। आज कुछ उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 8 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको वही कार्य सौंपा जाएगा,जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा। आपके दिमाग में कुछ नई योजनाएं आएंगी,जिन्हें आपको अपने सीनियर्स की मदद से आगे बढ़ाना होगा ताकि आप उनका लाभ उठा सके। आपका कोई प्रिय मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मिलाप कर सकता है। परिवार में आपकी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी व आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी पड़ सकता है। परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 8 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी सृजनात्मक रहेगा। ऑफिस में आप अपने विचारों से माहौल को खुशनुमा बनाने में कामयाब रहेंगे,जिससे प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग कार्यरत हैं,उन्हें अपने साथियों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनकी चुगली लगाकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आपको अपने अधूरे पड़े कार्यो को निपटाना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए सिर दर्द बनेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed