फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 06 July : नौकरी, करियर और धन के लिहाज से धनु, मकर और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ

Wed, 06 Jul 2022 12:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 06 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 6 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 6 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन वह खर्चे ऐसे होंगे,जो आपको मजबूरी में करने ही होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों और दोस्तों के प्रति आपका रवैया थोड़ा बदला हुआ रहेगा,जिसे देखकर वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। आज आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है,इसलिए उन्हें इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाने से बेहतर है कि वह पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 6 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके स्वास्थ्य में गिरावट लेकर आएगा,इसलिए आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखना बेहतर रहेगा। यदि पहले आपने कभी भावुकता में किसी निर्णय को लिया था,तो आपको उसके लिए पछतावा होगा। सायंकाल के समय आप अपने माता पिता को धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं,जिससे आपके व उनके बीच दूरियां आ गई थी तो वह कम होंगी। यदि संतान के विवाह संबंधित कोई प्रस्ताव आए,तो आपको उसमें बहुत ही सोच विचार कर ही हां करनी होगी,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 6 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन जमीन जायदाद में निवेश करने के लिए बेहतर रहेगा। यदि आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे,तो इससे आपके मन का बोझ ही कम होगा,नहीं तो आपको बाद में परेशान होना पड़ सकता है। आप अपनी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी पूरा कर सकते हैं और जिनके पूरा होने से आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है। संतान को धार्मिक कार्य करते देख आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई सदस्य आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आपके सुखो में भी वृद्धि होती दिख रही है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 6 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लम्बे समय बाद मिलने आ सकता है,इसलिए आपको अतीत की बातों पर झगड़ना नहीं है और पुराने लड़ाई झगड़े भी समाप्त करने है,जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं,उन्हें आज पार्टनर की बातों पर भरोसा बहुत सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो उनका धन डूब सकता है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोग आज किसी गलत व्यक्ति के चंगुल में फंस सकते हैं,इसलिए आप सावधान रहें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed