फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 31 January 2022: इन पांच राशि वालों के लिए सोमवार का दिन रहेगा शुभ, नौकरी और बिजनेस में मिलेगा अच्छा लाभ

Mon, 31 Jan 2022 07:52 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 31 Jan 2022 07:52 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिसके कारण पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है, जो लोग शेयर बाजार में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं, लेकिन आज आप कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के कारण व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने व्यापार में धन की प्राप्ति के सभी रास्तों पर आसानी से चल पाएंगे, जिसके कारण आप धन लाभ भी अधिक कमा पाएंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण आपके चेहरे पर तेज रहेगा और आपके शत्रु भी आज आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, जो लोग लंबे समय से बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं, उनको आज कोई रोजगार मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज अपने किसी पार्टनर पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। आज आप यदि कोई चल व अचल संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्म सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप किसी भी कार्य को पूरे जोश में करेंगे, लेकिन उसमें मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे व परिवारिक सहयोग बना रहेगा। आज आपको किसी भी मेल मिलाप के व्यक्ति की बातों में आकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है, नहीं तो वह  बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों ने यदि अभी तक किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आज वह कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ पुराने गिले-शिकवे को दूर करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आज आप अपने मन की समस्याओं को साझा करेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे आपको अपने क्रोध व अपनी वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके लिए महंगा पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जिसके लिए आप अपने संचय धन को भी खर्च करने की कोशिश करेंगे। यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed