Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन
Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू
Mercury Transit 2022: 3 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव
Weekly Horoscope (21-27 Nov): आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आप लोगों से बातचीत करते समय पूरी सावधानी बरतें,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी काम की पहल करने से बचें। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था,तो उसके परिणाम आ सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी काम को करने में पूरे रुचि दिखाएंगे। आप सोच विचारकर कोई निर्णय लें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करके अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी नये घर,मकान,दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के अनुभवों से कुछ सीख लेंगे। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह आपसे वापस मांगने आ सकता है। आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। आप एक बजट बनाकर चलेंगे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों के लिए आप उनसे बातचीत करेंगे,जिसके बाद आपको उसका समाधान भी आसानी से खोजेंगे, लेकिन आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप आधुनिक विषयों में भी पूरी रुचि रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पूरी लगन व मेहनत से काम करके कोई अच्छा पद पा सकते हैं,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं व मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।