फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2022: 5 दिसंबर को शुभ ग्रह शुक्र का धनु राशि में गोचर,12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Tue, 22 Nov 2022 01:27 PM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर
आनंद पाराशर Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Nov 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2022 Venus Transit In Sagittarius Impact On Zodiac Signs
venus transit 2022: शुक्र का 5 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश होगा। धनु राशि दार्शनिक और धर्म की राशि है वहीं शुक्र धन और भोग के कारक कहे गए है। - फोटो : iStock

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को असुरों का वही बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है। असुरों का गुरु होने के बाद भी शुक्र को एक शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र का 5 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश होगा। धनु राशि दार्शनिक और धर्म की राशि है वहीं शुक्र धन और भोग के कारक कहे गए है। शुक्र का धनु राशि में गोचर धर्म से जुड़े लोगों के लिए कई मायनों में शानदार रहने वाला है। गुरु अगर वेद का ज्ञान है तो शुक्र आंतरिक ज्ञान है। जब दोनों का मिलन होता है तो जातक सिद्धि प्राप्त करता है। इस गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होगी। आइये जानते है कि 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा ?



Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन

Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू

Mercury Transit 2022: 3 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Weekly Horoscope (21-27 Nov): आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Shukra Gochar 2022 Venus Transit In Sagittarius Impact On Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र धन और सप्तम भाव के स्वामी होकर भाग्य भाव में गोचर करेंगे। शुक्र की दृष्टि आपके पराक्रम भाव पर जा रही है। शुक्र के इस गोचर से मेष राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। यह समय धर्म से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। अगर आप धर्म को लेकर प्रवचन करते है तो आपको इस समय जनता का साथ मिलने वाला है। इस समय की गई यात्राओं का सम्पूर्ण लाभ मिलने वाला है। आपको अपने परिवार की ओर नया काम शुरू करने के लिए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आप अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक समय बिताने वाले है और पिकनिक ले लिए परिवार के साथ बाहर भी जा सकते है। 
Shukra Gochar 2022 Venus Transit In Sagittarius Impact On Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्नेश और छठे भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र का गोचर अब आपके आठवें भाव में होने जा रहा है। लग्नेश का आठवें भाव में गोचर स्वास्थ्य के लिहाज से शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको यौन अंगों से जुडी हुई कोई बीमारी हो सकती है। अगर आपको मधुमेह है तो डॉक्टर की सलाह लेकर काम करें। इस समय शुक्र के द्वारा एक विपरीत राजयोग का भी निर्माण होगा जिसके कारण आपको नौकरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने वाली है। इस समय आपको कहीं से धन की गुप्त मदद मिल सकती है। ससुराल पक्ष से आपको लाभ होने के योग दिखाई पड़ रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2022 Venus Transit In Sagittarius Impact On Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। इस समय शुक्र का गोचर आपके सप्तम स्थान से होने जा रहा है। शुक्र की दृष्टि इस समय आपके लग्न पर ही आ रही है। शुक्र का यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन के लिए बढ़िया होगा। शादी का इंतज़ार कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। पत्नी के साथ अच्छा समय बीतेगा,ऐसा भी हो सकता है कि विदेश प्रवास के लिए आप चले जाए। इस समय व्यय भाव का सीधा संबंध सप्तम से बनने के कारण विदेश से बड़ा फायदा दिखाई दे रहा है। अगर साझेदारी में काम कर रहे है तो धन लाभ होने की उम्मीद है। इस समय शुक्र की लग्न पर दृष्टि से वाणी में मधुरता होगी और आप अपनी वाणी के प्रभाव से प्रसिद्द होंगे। 

विज्ञापन
Shukra Gochar 2022 Venus Transit In Sagittarius Impact On Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। इस समय शुक्र का गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है। शुक्र की दृष्टि इस समय आपके बारहवें भाव पर जा रही है। शुक्र के इस गोचर से आपको थोड़ा मानसिक तनाव संभव है। इस समय आपको पत्नी की सेहत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। शत्रु भाव में स्त्री कारक शुक्र का गोचर इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि आपके ऊपर किसी स्त्री के द्वारा गलत आरोप लगाए जा सकते हैं इसलिए संभलकर चलना होगा। शुक्र की दृष्टि व्यय भाव पर जा रही है जिसके कारण आपकी भोग की लालसा तीव्र होगी और आपके खर्चों में वृद्धि होगी। इस समय कारोबार में लाभ की कमी से मन खिन्न रह सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed