फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 22 February 2022 : कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वालों के लिए लाभ पाने का दिन, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Tue, 22 Feb 2022 07:51 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Feb 2022 07:51 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: आप अपने माता पिता को तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जो लोग सामाजिक संस्थानों से जुड़े हैं, उनके कार्यों की सराहना होगी। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। विद्यार्थियों को भी अचानक से कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिसके कारण वह फूले नहीं समाएंगे। आज आपको कोई मनचाही इच्छा की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आज आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज आप अपने माता पिता को तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जो लोग सामाजिक संस्थानों से जुड़े हैं, उनके कार्यों की सराहना होगी।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज पारिवारिक जीवन में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन बदलावों से आपके किसी परिवार के सदस्य को बुरा लग सकता है। जो लोग कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो उन्हें आपको कोई बात बुरी लग सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला दिन होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई दूसरा बेहतर अवसर मिल सकता है, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन विवाह योग्य जातकों को अभी कुछ समय और समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, तब इनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज आपकी किसी पुरानी की हुई गलती के कारण आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से माफी मांगनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।  आप अपने माता पिता के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों के मेल मिलाप करने जा सकते हैं और वहां उन्हे कोई सरप्राइज मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आज उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी किया जा सकता है, लेकिन उनके शत्रु उनकी तरक्की को देखकर उनसे ईष्या करेंगे, जिनसे उन्हें सावधान रहना होगा। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके बीच चल रहे वाद विवाद भी समाप्त होंगे। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed